Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीनी राशि बाघ के लोग होते हैं काफी उग्र

Chinese Astrology Tiger
भारतीय ज्‍योतिष की तरह चीनी ज्‍योतिष का भी अपने आप में काफी महत्‍व है। इसमें भी बारह राशियां होती हैं और सभी अलग-अलग जानवरों के नाम से हैं। इस लेख में लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल आपको बता रहे हैं राशियों और उनसे संबंधित लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं व्‍यक्तित्‍व के बारे में।

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमनें नीचे जिन वर्षों का उल्‍लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि बाघ होती है-

इन वर्षों में पैदा हुए लोगों है यह राशि

8 फरवरी 1902 से 29 जनवरी 1903 तक।
26 जनवरी 1914 से 14 फरवरी 1915 तक।
13 फरवरी 1926 से 2 फरवरी 1927 तक।
31 जनवरी 1938 से 19 फरवरी 1929 तक।
17 जनवरी 1950 से 6 फरवरी 1951 तक।
5 फरवरी 1962 से 25 जनवरी 1963 तक।
23 जनवरी 1974 से 11 फरवरी 1975 तक।
9 फरवरी 1986 से 28 फरवरी 1987 तक।
28 फरवरी 1988 से 15 फरवरी 1999 तक।
26 फरवरी 2010 से 2 फरवरी 2011 तक।

चीनी राशि टाईगर- चीनी राशि चक्र के तीसरे पायदान पर स्थित है, टाईगर राशि। इस राशि का तत्व लकड़ी है एंव दिशा पूर्व तथा ईशान कोण पर विशेष आधिपत्य रहता है। इस राशि वाले जातक प्रायः उग्र स्वभाव, साहसी प्रकृति एंव सक्रिय रहने वाले होते है। इनमें चारित्रक दोष नहीं के बराबर माना जाता है। ये जॅहा भी रहते है, वहां के लोग शीघ्र ही इनके प्रभाव में आ जाते है। क्योंकि इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। चुनौतियां एंव जोखिम भरे कार्य करना इन्हे बेहद पसन्द होते है।

इनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव वाली परिस्थितियां आती है, हलांकि ये भाग्यशाली होते है, परन्तु जब इन्हे खराब समय का सामना करना पड़ता है, तो निराशावादी नहीं होते है। ये ईमानदार व खुले विचारों वाले होते है, परन्तु इनसें कोई छल-कपट करें यह इन्हे बर्दास्त नहीं होता हैं। कभी-कभी अपने विद्रोही स्वभाव के कारण अपने अधिकारियों से भी भिड़ जाते है जिसका इन्हे खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

येन-केन-प्रकणेन ये चर्चा का विषय बने रहते है। ये किसी पर शीघ्र विश्वास नहीं करते है। प्रेम के मामलें में कामुक व शीघ्रता रखने वाले होते है। ये मित्रता भी अपनी बराबरी में करना पसन्द करते है। ये किसी से भयभीत नहीं होंते है, परन्तु लोग इनसे अकारण भयग्रस्त रहते है। इनका मानसिक बल सशक्त आरै नियन्त्रित रहता है जिसके कारण ये हर समस्या का डटकर मुकाबला करते है। ये पुलिस, प्रशासन, आर्मी, राजनीति, रेलवे, डाकघर आदि में कार्य करने वाले होते है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+