छल-कपट से दूर रहते हैं चीनी राशि सुअर के लोग

Pig
भारतीय ज्‍योतिष की तरह चीनी ज्‍योतिष का भी अपने आप में काफी महत्‍व है। इसमें भी बारह राशियां होती हैं और सभी अलग-अलग जानवरों के नाम से हैं। इस लेख में लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल आपको बता रहे हैं राशियों और उनसे संबंधित लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं व्‍यक्तित्‍व के बारे में। जानिए चीनी राशि सुअर के बारे में।

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्‍लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि सुअर होती है-

12-चीनी राशि सूअर जीम चपह
30 जनवरी 1911 से 18 फरवरी 1912 तक।
16 फरवरी 1923 से 5 फरवरी 1924 तक।
4 फरवरी 1935 से 24 जनवरी 1936 तक।
22 जनवरी 1947 से 10 फरवरी 1948 तक।
8 फरवरी 1959 से 28 जनवरी 1960 तक।
27 जनवरी 1971 से 14 फरवरी 1972 तक।
13 फरवरी 1983 से 1 फरवरी 1984 तक।
31 जनवरी 1995 से 8 फरवरी 1996 तक।
18 फरवरी 2007 से 6 फरवरी 2008 तक।

यह राशि चीनी राशि की 12 वीं तथा अन्तिम राशि है। इसका तत्व जल तथा वायव्य कोण पर इसका विशेष आधिपत्य होता है। इस राशि वाले जातक छल-प्रपंच तथा कपट आदि से दूर रहने वाले होते है। इनका स्वभाव दयालु, परोपकारी, सामाजिक तथा दूसरों का ध्यान रखने वाले एंव शान्ति स्थापित करने की क्षमता रखने वाला होता है।

ये अत्यधिक विश्वासी प्रकृति के होते है, इसी कारण इनको अनेक बार धोखा भी खाना पड़ता है। ये अपनी सच्चाई के प्रति शंकालू होते है तथा अपनी बात दूसरों से कहने में हिचका करते है। ये हमेशा दूसरों को समझाने तथा शान्त करने का प्रयास किया करते है। ये दुःख तथा उदासीनता से काफी घृणा किया करते है।

इस राशि वाले जातक कानून एंव व्यवस्था स्थापित करने में पूर्ण सहयोग दिया करते है तथा अपनी गलतियों को स्वीकार करने में तनिक भी संकोच नहीं करते है। ये अपने हॅसमुख स्वभाव के कारण लोगों को हॅसाया करते है। जिससे लोग इनसे मिलने का अवसर तलाश किया करते है।

समय और सम्बन्ध दोनों के प्रति काफी अनुशासित और वफादार होते है। इनका प्रबल आत्म-विश्वास व स्वच्छ चरित्र इनके लक्ष्य प्राप्ति में सहयोगी साबित होता है। ये भाग्यशली होते है, परन्तु आलस्य के कारण कभी-कभी उच्च मुकाम हासिल करते-करते रह जाते है। सूअर राशि में जन्म लेने वाली स्त्रियां परिवार के प्रति सदैव समर्पण का भाव रखने वाली होती है।

पति व बच्चों की देखभाल करना ये अपना प्रथम कर्तव्य मानती है। इस राशि वाले जातक प्रेम समबन्धों के प्रति काफी संवेदनशील होते है। अतिथि का घर में आना एंव उसकी सेवा करना इनको काफी अच्छा लगता है। इस राशि में पैदा होने वाले जातक वैज्ञानिक, लेखक, कवि, साहित्यकार, कलाकार, विदुषक तथा फिल्मी क्षेत्र में काम करने वाले होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+