चीनी राशि घोड़ा: हंसमुख, आकर्षक होते हैं ये लोग

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि अश्व होती है-
25 जनवरी 1906 से 13 फरवरी 1907 तक।
11 फरवरी 1918 से 1 फरवरी 1919 तक।
30 जनवरी 1930 से 17 फरवरी 1931 तक।
15 फरवरी 1942 से 5 फरवरी 1943 तक।
3 फरवरी 1954 से 24 जनवरी 1955 तक।
21 जनवरी 1966 से 9 फरवरी 1967 तक।
7 फरवरी 1978 से 28 जनवरी 1979 तक।
27 जनवरी 1990 से 14 फरवरी 1991 तक।
12 फरवरी 2002 से 31 जनवरी 2003 तक।
अश्व राशि का तत्व अग्नि है तथा यह दक्षिण दिशा को निर्देशित करती है। इस राशि के जातक व्यावहारिक, सामाजिक एंव अपनी संस्कृति को मानने वाले होते हैं। सभी से मिलना-जुलना, मित्र बनाना, समारोहों में जाना तथा अपने विचारों को खुलें मन्च पर रखने वाले होते हैं। व्यावहारिक व फैशन से सम्बन्धित इनका ज्ञान अधिक होता है जिसके फॅलस्वरूप ये दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब होते है। ये शारीरिक रूप से स्वस्थ्य एंव शक्तिशाली होते है।
इस राशि वालें लोगों को अधिकतर दौड़ना, खेलना व व्यायाम करना अच्छा लगता है। अश्व वर्ष में जन्म लेने वाले व्यक्ति हॅसमुख एंव आकर्षण का केन्द्र बने रहने के कारण अकसर प्रसन्न अवस्था में रहते है। दूसरों का सहयोग करने के चक्कर में ये अपना कार्य अधूरा छोड़ देते है। ये अपनी प्रस्तुति के प्रति बेहद सजग व सकारात्मक रहते है। ये अपनी ईमानदारी व स्पष्टवादिता के कारण चर्चा का विषय बनें रहते है। ये वैचारिक विनिमय एंव वाद-विवाद में भाग लेना ज्यादा पसन्द करतें है तथा अपने-आपको विभिन्न कार्यो में व्यस्त रखना चाहते हैं।
ये किसी तरह के नियम व बन्धन में बधने वाले नहीं होते है क्योंकि इनकी अपनी स्वतंत्र विचारधारा होती है। ये शीघ्र ही उत्तेजित हो जाते है और शीघ्र ही शान्त भी हो जाते है। इस राशि की स्त्रियां अधिकतर तुनक-मिजाज वाली होती है। जो पल में प्रसन्न और पल में रूष्ठ हो जाती है। ये प्रेम सम्बन्ध तो शीघ्र ही कर लेते है, परन्तु स्वार्थ के कारण बहुत दिनों तक इनका सम्बन्ध चल नहीं पाता है। अश्व राशि वाले आंतक में विश्वास रखने वाले होते है। यह प्रायः हिंसक प्रवृत्ति के होते है। ये भूगर्भ शास्त्री, दन्त चिकित्सक एंव तकनीकी जीव-विज्ञान से सम्बन्धित कार्यो को करने वाले होते है। फाइनेन्स का कार्य भी इनके लिए लाभदायक रहता है।












Click it and Unblock the Notifications