प्रतिभाओं के धनी होते हैं चीनी राशि ड्रैगन के लोग

Chinese Astrology Dragon
भारतीय ज्‍योतिष की तरह चीनी ज्‍योतिष का भी अपने आप में काफी महत्‍व है। इसमें भी बारह राशियां होती हैं और सभी अलग-अलग जानवरों के नाम से हैं। इस लेख में लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल आपको बता रहे हैं राशियों और उनसे संबंधित लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं व्‍यक्तित्‍व के बारे में।

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्‍लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि ड्रैगन होती है-

16 फरवरी 1904 से 4 फरवरी 1905 तक।
3 फरवरी 1916 से 23 जनवरी 1917 तक।
23 जनवरी 1928 से 10 फरवरी 1929 तक।
8 फरवरी 1940 से 27 जनवरी 1941 तक।
27 जनवरी 1952 से 14 फरवरी 1953 तक।
13 फरवरी 1964 से 2 फरवरी 1965 तक।
31 जनवरी 1976 से 18 फरवरी 1977 तक।
17 फरवरी 1988 से 5 फरवरी 1889 तक।
5 फरवरी 2000 से 23 जनवरी 2001 तक।

चीनी राशि ड्रैगन- इस राशि वालों का तत्व पृथ्वी एंव पूर्व-दक्षिण दिशा पर विशेष अधिकार रहता है। यह चीनी ज्योतिष में सबसे शुभ राशि मानी जाती है। चीन के लोग ड्रैगन वर्ष को सौभाग्यवर्धक वर्ष मानते है। इस वर्ष में जन्म लेने वाले व्यक्ति अत्यधिक बुद्धिमान, भाग्यशाली, कल्पनाशील एंव घमण्डी स्वभाव के होते है। दृढ़ निश्चयी होने के कारण ये जो भी कार्य करते है, उसे पूर्ण करके ही छोड़ते है।

इस राशि वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होंते है। ये लोग झूठे आडम्बर एंव दिखावे से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते-रहते है। ये लोग प्रायः सभी पर विश्वास नहीं करते है। इनकी मित्रता और शतु्रता दोनों खतरनाक रहती है,क्योंकि ये जो भी करते है उसकी सीमा तोड़ देते है। इस राशि वालों का विवाह अत्यधिक समय बीत जाने के पश्चात ही होता है, परन्तु जिससे भी होता है, उसके प्रति इनका गहरा प्रेम रहता है।

इस राशि वाले जातक व्यस्त रहें अन्यथा एकाकीपन इनको तनावग्रस्त कर सकता है। ये अपनी प्रशंसा दूसरों के मुंह से सुनने के लिए बेताब रहते है। ये अपने आस-पास मायाजाल, आडम्बर व भ्रमपूर्ण माहौल बनायें रखते है जिससे कि लोग इनके ईर्द-गिर्द बनें रहें। इनका आध्यात्मिक प्रेम भी जगजाहिर रहता है। पवित्रता, साफ-सफाई, शीलीनता और शान्ती इन्हे बेहद पसन्द होती है। ये हर माहौल को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम होते है। इस राशि के जातक कलाकार, उद्योगपति, धर्मप्रचारक, चिकित्सा क्षेत्र तथा राष्ट्हित का कार्य करने वाले होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+