चीनी राशि बिल्‍ली के लोग व्‍यवहार कुशल होते हैं

Chinese Astrology Cat
भारतीय ज्‍योतिष की तरह चीनी ज्‍योतिष का भी अपने आप में काफी महत्‍व है। इसमें भी बारह राशियां होती हैं और सभी अलग-अलग जानवरों के नाम से हैं। इस लेख में लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल आपको बता रहे हैं राशियों और उनसे संबंधित लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं व्‍यक्तित्‍व के बारे में।

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमनें नीचे जिन वर्षों का उल्‍लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि बिल्‍ली होती है-

बिल्‍ली राशि वालों की पैदाइश के चीनी चान्द्र वर्ष-

29 जनवरी 1903 से 16 फरवरी 1904 तक।
14 फरवरी 1915 से 3 फरवरी 1916 तक।
2 फरवरी 1939 से 8 फरवरी 1940 तक।
6 फरवरी 1851 से 27 जनवरी 1952 तक।
25 जनवरी 1963 से 13 फरवरी 1964 तक।
11 फरवरी 1975 से 31 जनवरी 1976 तक।
29 जनवरी 1987 से 16 फरवरी 1988 तक।
16 फरवरी 1999 से 4 फरवरी 2000 तक।
3 फरवरी 2011 से 22 जनवरी 2012 तक।

बिल्ली राशि का तत्व लकड़ी है तथा इसका पूर्व दिशा पर विशेष आधिपत्य रहता है। इस राशि वाले जातक बुद्धिमान, चालाक, मक्कार एंव व्याहार कुशल होते है। ये अपने शालीन स्वभाव के कारण लोगों को जल्दी प्रभावित कर लेते है। ये शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व स्फूर्तिवान होते है जिसके कारण अधिक कार्य करने पर भी थकावट महसूस नहीं करते है।

इस राशि वाले जातक सदैव सतर्क व सावधान रहते है, इसलिए हल्की सी आहट पर इनकी नींद खुल जाती है। इस राशि वाले व्यक्ति अपने आपको छोड़कर किसी के प्रति वफादारी नहीं निभा पाते है। ये उपर से दिखने में जितने शलीन व व्यवहारिक होते है, अन्दर से उतने ही चालाक और अवसरवादी होते है। ये सबसे अपेक्षा रखते है, परन्तु इनसे कोई अपेक्षा न रखी जाये तो बेहतर होगा अन्यथा निराशा ही हाथ लगेगी। ये अपने व्यपसाय व कार्य में बेहद चालाक व विवेकशील होते है, इसलिए इनके प्रतिद्वन्दी शीघ्र ही परास्त हो जाते है।

इस राशि वालों की आंखों में गजब का आकर्षण होता है। ये अधिकतर समाजसेवा को अपना कर्तव्य समझते है, परन्तु अपने घर से अत्यधिक लगाव रखते है। इन्हे अपने घर को आरामदायक वस्तुओं से सजाने का विशेष शौक होता है। ये अपने साथी के प्रति बहुत वफादार नहीं होते है, परन्तु वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होता है। ये प्रेम भी केवल मन बहलाने के लिए करते न कि दिल से। इस राशि वाले जातक प्रारम्भ में दुःखी एंव मध्यावस्था में सुखी रहते है। यह सावधानी से काम करने वाले, अभिनेता, वकील, न्यायधीश, दुकानदार, लेखक, प्रशासक एंव राजदूत बन सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+