स्‍त्री की नाक भी बताती है उसका व्‍यक्तित्‍व

किसी का चेहरा देखकर यदि आपका दिल आ जाये तो कई बार वो चेहरा दिमाग पर छा जाता होगा। यदि आपके दिमाग में कोई चेहरा है, तो बस आंख बंद करिये, उसकी पूरी बनावट आपके जहन में आ जायेगी, जिसमें नाक निश्चित तौर पर उभर कर आती होगी।

जी हां सौंदर्य का प्रतीक मानी जाने वाली नाक सिर्फ सुंदरता पर चारचांद नहीं लगाती बल्कि स्‍त्री की नाक उसका व्‍यक्तित्‍व भी बयां करती है। सामुद्रिक शास्‍त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। इसके आधार पर विभिन्‍न अंगों की सरंचना को देख आप व्‍यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी स्‍त्री के नाक देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला महिलाओं के नाक के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे।

नाक पर आधारित स्‍त्री की व्‍याख्‍या आप स्‍लाइडर में देख सकते हैं।

नाक लंबी है

नाक लंबी है

जिस स्त्री की नाक लम्बी होती है। वह अधिक पुत्रों को जन्म देने वाली तथा बुधिमान होती है। कभी-कभी ऐसी स्त्रियां अपने क्रोध पर काबू न पाने के कारण बड़ी से बड़ी मुसीबत में पड़ जाती है।

मोटी नाक

मोटी नाक

यदि किसी स्त्री की नाक मोटी हो, तो वह स्‍त्री सौम्‍य स्‍वभाव की होती है। ऐसी महिलायें सामाजिक व पारिवारिक रूप से अधिक मिलनसार होती है।

चपटी नाक

चपटी नाक

जिस स्त्री की नाक चपटी होती है, वह शिक्षित होने के बावजूद भी अनपढ़ों जैसी बाते किया करती है परन्तु ये स्त्रियां अपने बच्चों का पालन पोषण बहुत अच्छे तरीके से करती है।

आगे का भाग लाल

आगे का भाग लाल

यदि किसी स्त्री की नाक का अग्र भाग हमेशा लाल रहता हो तो, वह स्त्री शारीकिरक रूप से निरन्तर परेशान रहती है। लेकिन ये स्त्रियां अपनी मधुर वाणी व कार्यो के कारण बहुत ही जल्दी सबकी चहेती बन जाती है।

बायीं ओर तिल

बायीं ओर तिल

जिस स्त्री की नाक के बायीं तरफ तिल हो, वह अपने पति से प्रेम करनी वाली तथा परिवार के प्रति समर्पण के भाव रखती है। इन्हे नौकरी भी मिलने की सम्भावना रहेती है।

दायीं ओर तिल

दायीं ओर तिल

जिस स्त्री की नाक के दायीं तरफ तिल हो, वह स्त्री सुन्दर, सौभाग्यशाली व सुन्दर पुत्र को जन्म देने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां अपने मायके पक्ष से काफी मजबूत मानी जाती हैं।

नाक के ठीक बीच में तिल

नाक के ठीक बीच में तिल

जिस स्त्री की नाक के अग्रभाग पर तिल हो, वह स्त्री धनवान, पुत्रवान, सौभाग्यवान तथा अनेक कलाओं की जानकार होती है। ऐसी स्त्रियां यदि नौकरी करती है तो वह उच्च पद को शीघ्र ही प्राप्त कर लेती है।

नाक तोते जैसी हो

नाक तोते जैसी हो

जिस स्त्री की नाक तोते के समान होती है, उस स्त्री की वाणी में मधुरता होती है तथा घरेलू कार्यो में काफी दक्ष होती है। ऐसी स्त्रियों को परिवार का सुख व सहयोग हमेशा मिलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+