महिलाओं के पेट का आकार बताता है कई राज़

सामुद्रिकशास्‍त्र की इस सीरीज में हम आपको स्‍त्री के विभिन्‍न अंगों को ध्‍यान में रखते हुए उसके व्‍यक्तित्‍व के बारे में बता रहे हैं। सामुद्रिक शास्‍त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। इसके आधार पर विभिन्‍न अंगों की सरंचना को देख आप व्‍यक्ति के बारे में बता सकते हैं।

किसी स्‍त्री के पेट देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला महिलाओं की पेट की बनावट के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे।

पेट पर आधारित स्‍त्री की व्‍याख्‍या आप स्‍लाइडर में देख सकते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इस लेख में हम उन महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं, जिनका पेट ज्‍यादा फैट, किसी बीमारी या डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन की वजह से मोटा हो जाता है।

पेट पर सीधे बाल

पेट पर सीधे बाल

जिस स्त्री के पेट पर सीधे बाल होते है, उस स्त्री का विवाह उच्च कुल में होता है, तथा पति सुन्दर व शालीन स्वभाव का मिलता है। ऐसी स्त्रियां अनेक प्रकार के सुखों का भोग करने वाली होती है।

पेट घड़े के आकार का

पेट घड़े के आकार का

जिस स्त्री के पेट का आकार घड़े के आकार का हो, वह स्त्री अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के पश्चात ही सुखों का भोग कर पाती है। ऐसी स्त्रियां अपने परिवार को चलाने के लिए स्‍वयं व्यापार या नौकरी करती है।

ऊंचा पेट

ऊंचा पेट

जिस स्त्री का पेट ऊंचा हो, वह स्त्री विपरीति लिंग के प्रति विशेष आकर्षित रहती है तथा सजने सॅवरने पर अत्यधिक व्यय भी करती है। ऐसी स्त्रियों का जीवन साथी काफी समझदार व परिश्रमी होतें है परन्तु ये उनका आदर नहीं करती है।

पेट दाहिनी ओर झुका

पेट दाहिनी ओर झुका

यदि किसी स्त्री का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ हो, वह स्त्री सुन्दर व भाग्यवान पुत्रों को जन्म देने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां सम्बन्धों के मामलें में काफी व्यावहारिक होती है। ये अगर किसी के लिए कुछ करती है, तो उससे दोगने की आशा भी करती है। ऐसा न होने पर व्यथित भी हो जाती है।

पेट बायीं ओर झुका

पेट बायीं ओर झुका

यदि किसी स्त्री का पेट दायीं ओर झुका हुआ हो, वह स्त्रियां सुन्दर व सुशील कन्याओं को जन्म देने वाली होती है। इनका मायके पक्ष काफी मजबूत होता है, इसलिए इनको सहयोग भी मिलता रहता है। ये अपने जीवन साथी के प्रति वफादार व सहयोगी होती है। खरीददारी करना इनके विशेष शौक में शामिल होता है।

पेट चिकना व पतला हो

पेट चिकना व पतला हो

जिस स्त्री का पेट चिकना व पतला हो, वह स्त्रियां राज सुख को भोगने वाली होती है। इनका जीवन उच्च पद पर आसीन होता है। ऐसी स्त्रियां सामाजिक व धार्मिक स्वभाव की होती है।

पेट मोटा हो

पेट मोटा हो

जिन स्त्रियों का पेट कमर से समान यानी मोटा हो, वह स्त्रियां धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच भरा होता है। पति के लिये भाग्‍यशाली भी होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+