महिलाओं के कंधे और उनकी पर्सनालिटी
स्त्री के कंधे बहुत महत्वपूर्ण माने गये हैं। शास्त्र व विज्ञान दोनों कहते हैं कि स्त्री पुरुषों की तुलना में ज्यादा काम करती हैं और उन पर जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा होता है। भले ही यह बात पुरुष नहीं मानते, लेकिन यह सत्य है। जी हां बात अगर जिम्मेदारी की आती है, तो कहावत- 'कंधों पर बोझ' जरूर जहन में आती है।
जी हां महिलाओं के कंधे सिर्फ उसकी जिम्मेदारी या सुंदरता को बयां नहीं करते, बल्कि उसके कंधे उसका व्यक्तित्व भी बयां करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। इसके आधार पर विभिन्न अंगों की सरंचना को देख आप व्यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी स्त्री के कंधे देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ला महिलाओं की कंधों के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे।
कंधे पर आधारित स्त्री की व्याख्या आप स्लाइडर में देख सकते हैं।

कंधे मोटे
जिस स्त्री के कंधे मोंटे होते है, वह स्त्री शारीरिक रूप से शक्तिशाली एंव खिलाड़ी प्रकृति की होती है। ऐसी स्त्रियां अपने सास व ससुर की सेवा नहीं करती है।

कंधे छोटे-बड़े हों
जिस सत्री के कंधे छोटे-बड़े हों, वह स्त्रियां अधिक प्रभावशाली मानी जाती है एंव उनके दिलो-दिमाग में सामाजिक सेवा के भाव निहित होते है। इनका विवाह भी समृद्ध परिवार में होता है।

कंधे ऊपर की ओर उठे
यदि किसी स्त्री के कंधे उपर की ओर उठे हुये हो, वह स्त्री धन-धान्य व वैभव से सम्पन्न रहती है। इन स्त्रियों में कुछ विशेष प्रतिभा भी छिपी होती है। इनका पति सुन्दर व शालीन स्वभव का होता है।

नीचे की ओर झुके
जिस स्त्री के कंधे नीचे की ओर झुके हुये हो, वे स्त्रियां सामाजिक कार्यकर्ता व परिवार की सेवा करने वाली होती है। इनका दाम्प्तय जीवन सुखमय व्यतीत होता है। ये धन के प्रति विशेष आकर्षित रहती है।

दाहिने कंधे पर तिल
यदि किसी स्त्री के दाहिने कंधे पर तिल हो, वह स्त्री सौन्दर्य व प्रकृति की प्रेमी होती है। इनकी बातों में कठोरता होती है परन्तु इनका दिल भवनाओं से भरा होता है। ये धन के मामलें में काफी कंजूस होती है।

बायें कंधे पर तिल
जिस स्त्री के बायें कंधे पर तिल हो, वह स्त्री अपने पति के प्रति समर्पण भाव रखने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां संगीत के क्षेत्र में भी सक्रियता बनायें रखती है। इन्हे अपनी वस्तुयें अधिक प्रिय होती है।

कंधे अधिक कोमल
यदि किसी स्त्री के कंधे अधिक कोमल हो, वह स्त्रियां कला की प्रेमी होती है। इनकी आवाज में गजब की मिठास होती है। ये गायन, नृत्य, अभिनय आदि क्षेत्र में जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications