Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिलाओं के नाखून देखकर जानें उनका व्‍यक्तित्‍व

सामुद्रिकशास्‍त्र पर आधारित इस सीरीज में यहां हम बात करेंगे स्‍त्री के नाखूनों की। जी हां नाखून सिर्फ उंगलियों की सुंदरता नहीं बयां करते बल्कि स्‍त्री का व्‍यक्तित्‍व भी बयां करते हैं। सामुद्रिक शास्‍त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है।

इसके आधार पर विभिन्‍न अंगों की सरंचना को देख आप व्‍यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी स्‍त्री के नाखून देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला महिलाओं की नाखून के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे।

नाखूनों पर आधारित स्‍त्री की व्‍याख्‍या आप स्‍लाइडर में देख सकते हैं।

नाखून लाल हों

नाखून लाल हों

यदि किसी स्त्री के नाखून लाल हो, वह स्त्री शारीरिक रूप से स्वस्थ्य, सौन्दर्यवान, धनवान व भाग्यवान मानी जाती है। ये अपने सास-श्वसुर की सेवा करने वाली होती है तथा इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

नाखून पीले रंग के

नाखून पीले रंग के

यदि किसी स्त्री के नाखून पीले रंग के हो, वह स्त्री कम सन्तान को जन्म देने वाली होती है। ऐसी स्त्रियों को खून की कमी, पीलिया एंव सिर दर्द से से सम्बन्धित शिकायत बनी रहती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन होने के कारण इनके दाम्प्तय जीवन में तनाव बना रहता है।

नाखूनों पर सफेद व काले रंग के धब्बे

नाखूनों पर सफेद व काले रंग के धब्बे

यदि किसी स्त्री के नाखूनों पर सफेद व काले रंग के धब्बें हो, वह स्त्री अपने पति से झगड़ा करने वाली एंव कुर्तक करने वाली होती है। इनका दिमाग तेज होता है,परन्तु इस्तेमाल गलत दिशा में करती है। ये अपने सास व श्वसुर का सम्मान भी नहीं करती है।

सामान्य लाल रंग के

सामान्य लाल रंग के

यदि किसी स्त्री के नाखून सामान्य लाल रंग के तथा सुन्दर हो, वह स्त्री भौतिक जगत के तमाम सुखों का भोग करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियों के पति उच्चकोटि के व्यावसायी या राजनेता होते है। ये अधिक शिक्षित होने के कारण स्‍वयं भी उच्च पद को प्राप्त कर लेती है।

नाखून खुरदरे

नाखून खुरदरे

यदि किसी स्त्री के नाखून खुरदरे व बेढ़गे हो, वह स्त्री क्रोधी, तेज-तर्रार, चालाक व अधिक बातें करने वाली एंव हिंसक प्रकृति की होती है। ऐसी स्त्रियों का पति काफी समझदार व उदार प्रकृति का होता है। स्पष्टवादी व्यवहार से अधिकतर लोग इनके विरोधी बन जाते है। ये प्रत्येक कार्य को जल्दबाजी में करती है जिसके कारण कभी-कभी हानि भी उठानी पड़ती है।

छोटे नाखून

छोटे नाखून

जिन स्त्रियों के नाखून हमेशा छोटे बने रहते हैं उनमे धैर्य की कमी होती है। बहुत जल्‍दी उत्‍साहित हो जाती हैं और संकीर्ण मानसिकता वाली होती हैं। कमजोर दिल की एवं दूसरों की कमियां खोजती रहती हैं। इन्‍हें हृदय रोग एवं नसों से संबंधित रोग लगने का खतरा बना रहता है।

जरूरत से ज्‍यादा छोटे नाखून

जरूरत से ज्‍यादा छोटे नाखून

यदि किसी के नाखून जरूरत से ज्‍यादा छोटे हैं, तो ऐसी महिलाएं बहुत जल्‍दी किसी की बातों में आ जाती हैं। लेकिन हां ये महिलाएं अपने पति पर हावी रहने की कोशिश हमेंशा करती रहती हैं।

लंबे नाखून

लंबे नाखून

यदि किसी महिला के नाखून चौड़े व लंबे हैं तो वह महिला गंभीर स्‍वभाव की होती है। हमेशा प्‍लानिंग के साथ काम करती है। अपने क्षेत्र में सफलताएं प्राप्‍त करती हैं।

छोटे लेकिन फ्लैट नाखून

छोटे लेकिन फ्लैट नाखून

यदि किसी महिला के नाखून छोटे और फ्लैट हैं तो उन्‍हें हृदय रोग लगने की आशंका हमेशा बनी रहती है। उनकी मौत भी हृदय संबंधित बीमारी से होती है। ऐसी महिलाएं गुस्‍सा बहुत जल्‍दी करती हैं।

छोटे लेकिन भारी नाखून

छोटे लेकिन भारी नाखून

यदि किसी महिला के नाखून छोटे लेकिन भारी हैं, तो वो अपनी गलती कभी नहीं मानतीं। ये अपनी गलतियां दूसरों पर थोपने में जरा भी देर नहीं लगातीं। दूसरों की गलतियां निकालने में भी आगे रहती हैं।

चौड़े व वर्गाकार नाखून

चौड़े व वर्गाकार नाखून

जिन स्त्रियों के नाखून चौड़े एवं हलके वर्गाकार होते हैं, वह स्त्रियां साफ दिल की होती हैं। कभी किसी का दिल नहीं दुखातीं। प्रेम की बारिश करती हैं।

अधिक चौड़े और छोटे नाखून

अधिक चौड़े और छोटे नाखून

किसी स्‍त्री के नाखून अगर बहुत छोटे व चौड़े हैं तो वह आगे चलकर ख्‍याति प्राप्‍त करती हैं। संगीत में अधिक रुचि रहती है। लेकिन तनाव भी ज्‍यादा लेती हैं।

लंबे और पत्‍ले नाखून

लंबे और पत्‍ले नाखून

यदि किसी महिला के नाखून लंबे और पतले हैं तो वह कमजोर दिल की होती हैं। साथ ही बीमार ज्‍यादा रहती है। उन्‍हें खुद पर कभी भरोसा नहीं रहता।

लंबे और हल्‍के झुके नाखून

लंबे और हल्‍के झुके नाखून

यदि किसी महिला के नाखून लंबे और हलके झुके हुए हैं, तो वह हमेशा खुश रहती हैं। ऐसी महिलाएं तेज सोचती हैं और पुरुषों में ज्‍यादा रुचि रखती हैं।

पतले नाखून

पतले नाखून

जिन महिलाओं के नाखून पतले होते हैं उनका पाचन तंत्र खराब रहता है। बीमार रहती हैं और दिल की कमजोर भी होती हैं।

फूले हुए और उठे हुए नाखून

फूले हुए और उठे हुए नाखून

जिन महिलाओं के नाखून फूले एवं ऊपर की तरफ उठे हुए होते हैं, वो महिलाएं अगर गुस्‍सा होती हैं तो जल्‍दी मान भी जाती हैं। ऐसी महिलाएं बहकावे में बहुत जल्‍दी आ जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+