Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्क राशि वाले जल्‍द हो जाते हैं भावुक

जन्‍म लेते समय ग्रहों की स्थितियां यह तय कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आग्रे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है। अगर आपके किसी साथी की राशि कर्क है तो आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपके साथी का स्वभाव कैसा है।

Cancer

वह आपके स्वभाव के अनुकूल है या प्रतिकूल। आपका जीवन उसके साथ कैसा गुजरेगा। कई बार व्यक्ति का आचरण उसके वास्तविक स्वभाव पर एक आवरण डाल देता है, किन्तु ज्‍योतिष के माध्यम से आपको एक सच्ची तस्तीर देखने को मिल सकती है।

यहां हम कर्क राशि के लोगों की बात करेंगे। इस राशि के लोग बहुत जल्‍द भावुक हो उठते हैं। इनके लिए परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनशील होते हैं। 21 जून से 21 जुलाई: चन्द्र या जन्म लग्न कर्क राशि में होने पर भी कर्क राशि का प्रभाव रहता है।

आप अपने समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की तलाश में अक्सर ही नये मित्रों व साथियों की खोज में रहते हैं। आप एक अच्छे मित्र साबित होते हैं। जो लोग आपके प्रति सहानुभूति रखते हैं आप उनके प्रति विशेष रूप से आकार्षित करते हैं।

आप पर चन्द्रमा का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। अगर चन्द्रमा अच्छी स्थिति में हो तो आप उन्नति करते हैं। आप सामाजिक कार्यों या व्यावसायिक कार्यों में व्यवस्तता के कारण अपना घरेलू जीवन उपेक्षित कर सकते हैं। आप रिसर्च या राजनीति में अच्छी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आप जीवन को गंभीरता पूर्वक लेते हैं। आप अपनी बात के पीछे होते हैं अर्थात्‌ अपने वायदों को पूरा करते हैं।

कर्क राशि के पुरुषों में कुछ मोटा होने की प्रवृति होती है। अपनी ड्रेस या वेशभूषा के प्रति कुछ लापरवाह से रहते हैं। आपको क्रीम कलर और वेत रंग बेहत पसंद होते हैं। आप फालतू बातों में समय व्यतीत करना नहीं चाहते हैं।

आप प्रेम के मामले में साधारणतया पहल नहीं करते हैं। विवाह के बारे में निर्णय करने में भी आप काफी देर लगाते हैं। आपके लिये शारीरिक आर्काण विशेष महत्व रखता है। आप विवाहेत्तर सम्बन्धों में बहुत मुश्किल से रूचि लेते हैं। आप किसी से भावनात्मक रूप से तो आकर्षित हो सकते हैं किन्तु शारीरिक स्तर पर कभी भी नहीं। आपको कभी-कभी अपनी पत्नी से वियोग का भी सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि से प्रभावित स्त्रियों की चाल उनकी विशेष पहचान होती है। वे हमेशा लयबद्ध हल्के कदमों से चलती है। अनकी मुस्कराहट में उनके आर्काण का रहस्य छिपा रहता है। आपकी सहेलियां अनेकों हो सकती हैं किन्तु पुरूष मित्र बहुत मुश्किल से बनाती हैं। आप झूठी प्रशंसा पसंद नहीं करती हैं।

आप हमेशा उन लड़कों को ही पसंद कर सकती हैं जो आपको बौद्धिक रूप से समझ सकता हो, आपको जिम्नास्टिक, तैराकी या अन्य खेलों के प्रति या घरेलू साज-संवर व कला के प्रति रूचि हो सकती है। आपको राजनीति में रूचि नहीं होती है। आप आसानी से किसी को अपना दिल नहीं दे सकतीं। आपका विवाह सामन्यत: जल्दी हो जाता है। आपमें गजब की सहनाशीलता होती है।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+