मेष राशि वाले होते हैं आत्‍मनिर्भर

व्‍यक्ति का स्‍वभाव पर उसके आस-पास के माहौल का काफी प्रभाव पड़ता है, लेकिन व्‍यक्ति का स्‍वभाव कैसा होगा, यह उसके जन्‍म के समय ही तय हो जाता है। जन्‍म लेते समय ग्रहों की स्थितियां यह तय कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आग्रे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है। यदि मेष राशि की बात करें तो इस राशि के लोग आत्‍मनिर्भर और रचनात्‍मक हैं।

अगर आपको किसी व्यक्ति की राशि पता है या जन्म दिनांक पता है तो उसके आधार पर आप आसानी से यह जान सकते हैं कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। वह आपके स्वभाव के अनुकूल है या प्रतिकूल। आपका जीवन उसके साथ कैसा गुजरेगा।

कई बार व्यक्ति का आचरण उसके वास्तविक स्वभाव पर एक आवरण डाल देता है, किन्तु ज्‍योतिष के माध्यम से आपको एक सच्ची तस्तीर देखने को मिल सकती है। अगर आपको कलाकार हृदय का साथी पसंद है तो आप तुला राशि से प्रभावित व्यक्तियों में से अपना साथी चुनिये।

अगर आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के मध्य हुआ है तो उस समय सूर्य मो राशि में भ्रमण कर रहा था अर्थात्‌ आप पर मेष राशि का प्रभाव है। चन्द्रमा मेष राशि में हो तो भी यही प्रभाव होता है।

ऐसे लोगों का स्वभाव होता है कि उन्हें वह सब लोग अच्छे लगने लगते हैं जो उनमें अपनी रूचि प्रदान करते हैं। ऐसे लोगों के पास अपने विचारों का खजाना रहता है। आपको अक्सर विविधता की तलाश रहती है। आपके जीवन में प्रेम एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

आपको बातूनी किन्तु बुद्धिमान व्यक्तियों का साथ पसंद है। प्रेम के आगे कभी-कभी आप अपने कार्य से भी विमुख हो सकते हैं। आपको ऐसे साथी की तलाश रहती है जो आपके प्रति पूर्ण समर्पित हो।

आपके मन में स्वतंत्रता की भावना हमेशा रहती है। एक मुस्कराहट भरा चेहरा आपको दूर से ही आकार्त कर सकता है। आप अपने प्यार का इजहार प्रत्यक्ष रूप से न करके, धीरे-धीरे अपने व्यवहार और अपने उपहारों के द्वारा करना पसंद करेंगें। बल्कि आप अपने प्यार का इजहार करने से पहले यह निचित करना चाहेंगे कि वह वास्तव में आपकी ओर आकार्त हैं। आप जीवन में नैतिक आदर्श का पालन ठोस रूप से करते हैं।

मेष राशि से प्रभावित लड़कियां स्वभाव से कुछ संकोची होती हैं किन्तु कभी-कभी अपनी नेतृत्वशीलता भी प्रदान करती हैं। इनके मित्र कम ही होते हैं। इनके कम से कम एक सहेली अवय होती है।

आपको हमेशा अच्छी पोजीशन और स्टेटस वाले लड़के ही पसंद आते हैं आपको ऐसे व्यक्ति पसंद आते हैं जो आपकी बातें शांतिपूर्वक सुने और उचित रूप से प्रतिक्रिया भी देते हों। आप अपनी भावनाओं के प्रति बहुत संवेदनाशील होती हैं किन्तु अपने संकोची स्वभाव के कारण इनको प्रकट करना आपको नहीं भाता है।

आप ईमानदारी और गंभीरता से ही किसी संबंध को स्वीकारती हैं और वही ईमानदारी आप दूसरे पक्ष से भी चाहती हैं। आप अपने जीवन साथी के बारे में अन्तिम निर्णय करने में काफी सोच विचार करती हैं।

मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिये मेष, सिंह, तुला, धनु में निश्चित रूप से अनुकूल रहती हैं। अर्थात्‌ उपरोक्त राशि वाले व्यक्ति एक दूसरे के साथ अच्छी तरह से रह सकते हैं।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+