क्या आप भी बना रहे Gemini से धड़ाधड़ फोटो, तो हो जाइए अलर्ट, इस लड़की के साथ जो हुआ उसने इंटरनेट को चौंकाया
सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini AI Nano Banana Saree Trend ने तहलका मचा दिया है। हर दूसरा यूजर अपनी तस्वीर को अपलोड कर इसे एआई के जरिए खूबसूरत साड़ी अवतार में बदल रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस ट्रेंड के हजारों वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक लड़की का अनुभव सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ये AI ट्रेंड हमारे लिए सेफ है।
दरअसल, Google Gemini के इस नए एआई फीचर की मदद से कोई भी अपनी सेल्फी या तस्वीर को 4K रेट्रो पोर्ट्रेट में बदल सकता है। खासकर लड़कियां और महिलाएं अपनी फोटोज को साड़ी लुक में ट्राई कर रही हैं। शुरुआत में यह ट्रेंड मज़दार और आकर्षक लग रहा था, लेकिन अब इसके खतरे भी सामने आने लगे हैं।

इंस्टग्राम यूजर झलक भवनानी ने बताया Nano Banana ट्रेंड का डरावना अनुभव
इंस्टाग्राम यूजर @jhalakbhawnan झलक भवनानी ने भी इस ट्रेंड को ट्राई किया। उन्होंने अपनी ग्रीन सूट वाली फोटो अपलोड की और एआई ने उसे साड़ी लुक में बदल दिया। पहली नजर में तो तस्वीर उन्हें काफी अच्छी लगी, लेकिन फिर उनकी नजर एक छोटे से डिटेल पर पड़ी और वे हैरान रह गईं।
झलक ने बताया कि एआई-जनरेटेड फोटो में उनके बाएं हाथ पर तिल (mole) नजर आया, जो असल में उनके शरीर पर मौजूद है। लेकिन अजीब बात ये थी कि झलक ने जिस तस्वीर को Gemini पर अपलोड किया था, उसमें उन्होंने फुल स्लीव पहन रखी थी। जिसमें उनके हाथ पर तिल दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया - आखिर Gemini को ये कैसे पता चला कि उनके बाएं हाथ पर तिल है।
जब सोशल मीडिया यूजर ने ये बात सुनी तो वो हैरान हो गए। अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर Gemini को ये कैसे पता चला कि झलक भवनानी के हाथ पर तिल है। झलक भवनानी का रील अब वायरल हो गया है। रील पर 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं। लगभग हर मीडिया संगठन ने इनकी कहानी को बताई है।
'जो लोग अपनी तस्वीर AI पर डाल रहे हैं सावधान रहें'
अपना अनुभव साझा करते हुए झलक भवनानी ने कहा, "यह बहुत डरावना और अजीब है। जो लोग भी अपनी तस्वीरें एआई प्लेटफॉर्म्स पर डाल रहे हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए। पता नहीं ये टेक्नोलॉजी हमारे बारे में कितना जानती है।"

इंटरनेट पर क्या बोली पब्लिक?
झलक का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक यूजर ने लिखा - "यही तो एआई का काम है। यह आपके डिजिटल फुटप्रिंट से जानकारी खींचता है। आपने पहले जो फोटो अपलोड किए होंगे, उनमें आपका तिल दिखाई देता होगा।"
दूसरे ने कहा -"अगर आपके Google Photos या सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें सेव हैं, तो एआई उनसे डेटा उठाकर रिजल्ट और रियलिस्टिक बना देता है।"
कुछ लोगों ने चेतावनी दी कि आजकल हर प्लेटफॉर्म आपस में जुड़ा हुआ है - "जो फोटो आप Gmail, Drive या सोशल मीडिया पर डालते हैं, सब एक-दूसरे से कनेक्टेड रहते हैं।"
Nano Banana ट्रेंड के पीछे का सच
भले ही लोग इसे मजेदार ट्रेंड मानकर कर रहे हों, लेकिन झलक का यह अनुभव इस बात की ओर इशारा करता है कि एआई सिर्फ वही नहीं देखता जो आप अपलोड करते हैं, बल्कि आपके डिजिटल डेटा तक भी झांक सकता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ बार-बार यूज़र्स को अलर्ट करते हैं कि बिना सोचे-समझे अपनी प्राइवेट फोटोज किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपलोड न करें।
Google Gemini का Nano Banana Saree Trend भले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हो, लेकिन झलक भवनानी का केस यह साफ कर देता है कि इस तरह के एआई ट्रेंड्स सिर्फ मजा नहीं बल्कि खतरे भी साथ लाते हैं। अगर आप भी अपनी फोटो इस ट्रेंड के लिए अपलोड करने की सोच रहे हैं, तो पहले दो बार जरूर सोच लें -वरना आपको भी कोई ऐसा डिटेल चौंका सकता है, जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
AI से फोटो अपलोड करने से पहले रखें ये सावधानियां
🔹 संवेदनशील फोटो अपलोड न करें
अपनी प्राइवेट या पर्सनल तस्वीरों को कभी भी एआई प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें।
🔹 मेटाडेटा क्लियर करें
फोटो से लोकेशन, डिवाइस और अन्य डिटेल्स हटाना ज़रूरी है। इससे आपकी लोकेशन और पर्सनल जानकारी लीक होने का खतरा कम होगा।
🔹 लोकेशन टैग हटाएं
फोटो में मौजूद लोकेशन टैग यह बता सकता है कि तस्वीर कहां क्लिक हुई है। इसलिए अपलोड करने से पहले इन्हें हटा दें।
🔹 प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें
किसी भी एआई ऐप या वेबसाइट पर फोटो डालने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें।
🔹 Google Photos में मेटाडेटा हटाना
फोटो खोलें → "i" आइकन पर क्लिक करें → डिटेल्स देखें → Photo Exif Editor जैसे थर्ड पार्टी ऐप से डिलीट करें।
🔹 मोबाइल में बिल्ट-इन ऑप्शन
कुछ डिवाइस में Edit या More ऑप्शन में जाकर सीधे "Remove Metadata" चुना जा सकता है।
🔹 Windows में मेटाडेटा हटाने का तरीका
फोटो पर राइट-क्लिक करें → Properties पर जाएं → Details टैब में "Remove Properties and Personal Information" पर क्लिक करें। नई कॉपी सेव करें या ओरिजिनल फाइल से डिटेल्स डिलीट करें।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications