Dangerous AI Alert! महिलाएं इन 7 तरह की तस्वीरें कभी शेयर न करें, वरना हो सकती है भारी शर्मिंदगी
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने से पहले अब महिलाओं को एक बार सोचने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कि आपकी एक सिंपल सी फोटो भी अब खतरा बन सकती है? खासकर जब इंटरनेट पर ड्रेस बदलने वाले AI ऐप्स मौजूद हैं जो महज एक क्लिक में आपकी तस्वीर को बिना आपकी जानकारी के अश्लील बना सकते हैं।
जरा सोचकर देखिए आपने किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फुल लेंथ फोटो पोस्ट की, जिसमें आपने फॉर्मल कपड़े पहने हुए हैं। अब इस तस्वीर को किसी AI ऐप की मदद से बड़ी ही आसानी से आपत्तिजनक फोटो में बदला जा सकता है।

इसके लिए किसी को खास स्किल की भी जरूरत नहीं है। बिना खर्च और बिना किसी परमिशन के फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।। डराने वाली बात ये है कि ये ऐप्स अब पहले से ज्यादा एक्युरेट और रियल दिखने लगे हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई महिलाएं तब हैरान रह गईं कि उनकी किसी फोटो को AI ने आपत्तिजनक बना दिया। दरअसल, इन ऐप्स को बड़ी ही आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनका टारगेट कोई बड़े सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि आम महिलाएं होती हैं- जिनमें स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्कर, इन्फ्लुएंसर और यहां तक कि हाउसवाइव्स भी शामिल हैं।
इन 7 तरह की तस्वीरों से रहें दूर
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटो पोस्ट करने का भी शौक है तो यहां कुछ टिप्स दिए, जिन्हें अपनाकर खतरा कम किया जा सकता है, तो इन फोटो टाइप्स को पोस्ट करने से बचें:
- 1. फुल लेंथ, सोलो शॉट्स
अकेली खड़े हुए फुल-बॉडी फोटो AI के लिए सबसे आसान होती है। बेहतर होगा कि ग्रुप पिक या वेस्ट-अप तस्वीरें ही पोस्ट करें। - 2. टाइट या सिंगल लेयर कपड़े
बॉडी हगिंग कपड़े AI के लिए फिगर का अंदाजा लगाना आसान बनाते हैं। जैकेट, दुपट्टा या स्कार्फ जैसे लेयरिंग से यह मुश्किल होता है। - 3. साफ-सुथरा या प्लेन बैकग्राउंड
AI को ऐसे बैकग्राउंड सबसे ज्यादा सूट करते हैं। पब्लिक प्लेस या नेचुरल बैकग्राउंड बेहतर ऑप्शन हैं। - 4. हाई-रेजोल्यूशन इमेज
जितनी साफ तस्वीर, उतना ज्यादा रिस्क। हल्का फिल्टर या लो-रेज़ फोटो ज्यादा सेफ होती है। - 5. वॉटरमार्क के बिना फोटो
एक हल्का वॉटरमार्क भी AI को कंफ्यूज़ कर सकता है। अपने नाम या यूज़रनेम से हल्का टेक्स्ट जरूर डालें।
6. सीधा पोज और खुले हाथ - सीधे खड़े होकर फोटो खिंचवाना AI के लिए परफेक्ट सिचुएशन है। हाथ मोड़ना, बैग पकड़ना या साइड पोज देना बेहतर होता है।
7. बार-बार एक जैसे पोज
एक ही एंगल या स्टाइल की तस्वीरें लगातार पोस्ट करना AI को ट्रेन कर देता है। पोज़ और एंगल में वेरायटी रखें।
कैसे करें अपना बचाव?
- इंस्टाग्राम, फेसबुक और WhatsApp पर प्रोफाइल पिक्चर को प्राइवेट रखें।
- WhatsApp ग्रुप्स या पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर तस्वीरें पोस्ट करने से बचें
- गूगल रिवर्स इमेज सर्च (Google Reverse Image Search) या PimEyes जैसी टूल्स से अपनी फोटो को ट्रैक करें
- फोटो के दुरुपयोग की स्थिति में (https://cybercrime.gov.in)(https://cybercrime.gov.in) पर रिपोर्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications