AI Minister: दुनिया की पहली AI मंत्री, इस देश ने करप्शन रोकने का निकाला गजब जुगाड़!
AI Minister: Albania ने दुनिया को चौंकाते हुए अपने पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री की घोषणा कर दी है। इस मंत्री का नाम डिएला (Diella) है औ(PM Edi Rama)र खास बात यह है कि यह कोई इंसान नहीं बल्कि पूरी तरह से कोड और पिक्सेल से बनी वर्चुअल मंत्री है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने गुरुवार को तिराना में सोशलिस्ट पार्टी की विधानसभा में डिएला को पेश किया।
क्या है डिएला का काम?
डिएला का मुख्य कार्य सरकारी खरीद (Procurement) और सरकारी टेंडरों की निगरानी करना है। यह एक AI अवतार है जो सरकार की सभी सार्वजनिक निविदाओं का मूल्यांकन और आवंटन करेगा। साथ ही, यह नागरिकों को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से सेवाएं भी प्रदान करेगा। लोग आवाज के आदेश देकर सरकारी अनुरोध दर्ज कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री का बड़ा कदम
प्रधानमंत्री रामा ने कहा कि डिएला सरकार का पहला ऐसा सदस्य है जो शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कदम भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी खर्च में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।
भ्रष्टाचार से निपटने का नया जुगाड़
अल्बानिया लंबे समय से सार्वजनिक प्रशासन, खासकर सार्वजनिक खरीद के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। डिएला को नियुक्त करने का मकसद रिश्वत और दबाव को खत्म करना है ताकि सरकारी ठेकों का निष्पक्ष बंटवारा हो सके। साथ ही आने वाले दिनों में इसकी भूमिकाएं बदलेंगी और देखरेख में भी इससे मदद ली जा सकती है।
निगरानी और चुनौतियां
हालांकि, अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि AI मंत्री पर मानवीय निगरानी कैसे रखी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर AI सिस्टम में कोई खामी रह गई तो यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी बन सकता है। अभी हम AI के उस स्टेज में नहीं पहुंचे हैं, जहां उस पर पूरी तरह निर्भर हो सकें। ऐसे में ये एक खतरनाक कदम भी साबित हो सकता है।
भविष्य की झलक या खतरा
प्रधानमंत्री रामा ने कहा था कि एक दिन अल्बानिया में डिजिटल मंत्री या यहां तक कि AI प्रधानमंत्री भी होगा। डिएला की नियुक्ति इस दिशा में पहला कदम है और यह दिखाता है कि AI को सरकारी कार्यों में कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से अपनाया जा सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications