AI Tools: इन 5 एआई टूल्स से घर बैठे करें तगड़ी कमाई, घर बैठे हो सकती है लाखों की इनकम
AI Tools: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के दौर की सच्चाई है। एआई टूल्स का इस्तेमाल करना अब बहुत सी जॉब में जरूरी स्किल बन चुका है। एआई का इस्तेमाल कोडिंग, आईटी सेक्टर, कंटेंट की दुनिया से लेकर एस्ट्रोलॉजी और पाम रीडिंग (हस्तरेखा विद्या) तक में हो रहा है। कई एआई टूल्स आपके रोज़मर्रा के कामों को आसान कर सकते हैं। कुछ टूल ऐसे हैं जिनके इस्तेमाल का तरीका सीखकर आप घर बैठे कमाई भी कर सकते हैं। जानें ऐसे कुछ काम के एआई टूल्स के बारे में।
भारत ही नहीं दुनिया भर में लोग एआई टूल का इस्तेमाल करके घर बैठे कमाई कर रहे हैं। कुछ टूल ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल बहुत से प्रोफेशन में भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं आपके लिए काम के कुछ ऐसे टूल के बारे में।

1. ChatGPT (OpenAI)
चैट जीपीटी इस वक्त सबसे लोकप्रिय टूल में से एक है और इनका इस्तेमाल कोई भी यूजर कर सकता है। चैट जीपीटी का प्रतिदिन एक निश्चित सीमा तक मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस एआई टूल का इस सीमा से ऊपर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसके लिए पैसे चुकाने होंगे।
काम: कंटेंट राइटिंग, स्क्रिप्टिंग, कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट
कमाई कैसे करें: Fiverr/Upwork पर लेख, ब्लॉग, ईमेल या चैटबॉट सर्विस बेचने का विकल्प है। YouTube/Instagram स्क्रिप्ट्स बना सकते हैं। ट्यूटरिंग या AI कोर्स चलाकर कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Air India Plane Crash: विमान हादसे से सदमें में बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल तक ने जताया दुख
2. Canva AI + Magic Write
सोशल मीडिया पोस्ट आज के दौर में महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए कंपनियों से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक प्रोफेशनल लोगों को हायर कर रहे हैं।
काम: डिज़ाइन, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन + AI राइटिंग
कमाई कैसे करें: इंस्टाग्राम/LinkedIn पोस्ट डिज़ाइन बेचें। फ्रीलांस प्रेजेंटेशन तैयार कर बेच सकते हैं। Print-on-demand बिजनेस (T-shirt, mugs) चलाने का विकल्प बहुत से लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
3. ElevenLabs / Descript
इस एआई टूल के जरिए बिना महंगा माइक, ऑडियो सेट और एडिटिंग उपकरण खरीदे बिना भी आप कमाई कर सकतेे हैं।
काम: वॉयसओवर, ऑडियो एडिटिंग, वीडियो क्लोनिंग
कमाई कैसे करें: YouTube Shorts या रील्स में वॉयसओवर सेवाएं देकर, पॉडकास्ट एडिटिंग सर्विस, ऑडियोबुक नरेशन या भाषा अनुवाद सेवाएं देकर कमाई कर सकते हैं।
4. Notion AI
ब्लॉग राइटिंग से लेकर स्टडी नोट तैयार करने जैसे कामों के लिए स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल तक की निर्भरता एआई टूल पर बनी हुई है।
काम: Task planning, ब्लॉग लिखना, ईमेल लिखना और स्टडी नोट तैयार करना
कमाई कैसे करें: स्टूडेंट्स या स्टार्टअप के लिए प्लानिंग टेंपलेंट बनाकर, पर्सनल प्रोडेक्टिविटी कोच के तौर पर सेवाएं देकर पैसे कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार से ठगों की होगी छुट्टी, SEBI ला रहा है नया SEBI Check टूल और वेरिफाइड UPI सिस्टम
5. Midjourney / DALL·E / Leonardo AI
एआई टूल का इस्तेमाल अब इलेस्ट्रेशन, कॉन्सेप्ट डिजाइन जैसे कामों के लिए हो रहा है। इस टूल का इस्तेमाल करके आप फ्रीलांस या फुलटाइम कमाई कर सकते हैं।
काम: AI आर्ट बनाना, इलस्ट्रेशन, कॉन्सेप्ट डिजाइन करना
कमाई कैसे करें: NFT आर्ट बनाकर, किताबों के लिए AI इमेज तैयार करना, यूनिक टैटू/ग्राफिक/पोस्टर डिजाइन सर्विस के जरिए कमाई कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications