AI Tools नहीं ये हैं कहानियों का खजाना, इन टूल्स से कर लें दोस्ती भूल जाएंगे मोबाइल और रील्स देखना
AI Tools For Kids Story: आज मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ही बहुत से लोग बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर अपनी चिंता जताते रहते हैं। बहुत से माता-पिता भी यह बात स्वीकार करते हैं कि मोबाइल पर रील्स और वीडियो देखने में तो कभी शॉपिंग वेबसाइट्स पर घंटों बीत जाते हैं। एक समय में सोने से पहले दादी-नानी से कहानियां सुनने की परंपरा थी। टीवी और मोबाइल के बच्चों की जिंदगी से कहानियां छूटने लगी। हालांकि, आप चाहें तो तकनीक की मदद से बच्चों को कहानियां सुना सकते हैं।
आज ऐसे एआई टूल्स मौजूद हैं जो खास तौर पर बाल साहित्य और बच्चों के पढ़ने-लिखने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। इन टूल्स से आप हिंदी या अंग्रेजी ही नहीं दूसरी भाषाओं से भी कहानियों का अनुवाद पढ़ सकते हैं। ऑडियो स्टोरी के तौर पर तैयार कर सकते हैं और बच्चों को सुना सकते हैं। बच्चों को फिल्म या कार्टून की जगह इन कहानियों को वीडियो फॉर्मेट में दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: AI Monsoon Party: एआई की मदद से करें मानसून पार्टी की प्लानिंग, ChatGpt से मिनटों में होगी पूरी तैयारी
AI Tools For Kids Story: StoryBird AI
इस ऐप के (https://storybird.ai) जरिए आप बच्चों के लिए अपनी पसंद के मुताबिक कहानिया बना सकते हैं। AI खुद ही कहानी और उससे जुड़ी तस्वीरें भी बनाता है। आप भाषा, पात्र, विषय चुन सकते हैं और इसमें कई भाषाओं के अनुवाद की भी सुविधा है।
BookBot ऐप से समृद्ध होगी बच्चों की भाषा
यह टेक्स्ट टू स्पीच वाला ऐप है जो बच्चों को पढ़ने में मदद करता है। AI बच्चों के हिसाब से कहानियां सुझाता है। हिंदी कंटेंट सीमित है लेकिन दूसरी भाषाओं से अनुवाद की सुविधा है। यह Android/iOS ऐप पर उपलब्ध है।
दूसरी भाषाओं की कहानियों का हिंदी में अनुवाद करने वाले टूल्स में DeepL Translator (AI Translation Tool) टूल है। इससे आप फ्रेंच, तमिल, स्पेनिश, रूसी आदि भाषाओं में लिखे बाल साहित्य को बिल्कुल मुफ्त में पढ़ सकते हैं और अपने बच्चों को भी पढ़ा सकते हैं। आप किसी वेबसाइट या किताब से टेक्स्ट कॉपी करके इसमें डाल सकते हैं। मोबाइल और डेस्कटॉप (https://www.deepl.com/translator) दोनों पर यह उपलब्ध है।
Read Along App से निकालें बच्चों के लिए कहानियां
Google का 'Read Along' ऐप बच्चों के लिए कहानी सुनाने और पढ़ने के उद्देश्य से ही तैयार किया गया है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल, मराठी, तेलुगू समेत विदेशी भाषाओं में भी कहानियां मिलती हैं।
इस ऐप की मदद से (Read Along: https://readalong.google) बच्चों को कहानियों के जरिए दूसरे देश-प्रदेश की संस्कृति से परिचित करा सकते हैं।
AI Generated कहानियां भी बना सकते हैं
AI का इस्तेमाल कर आप अपने बच्चों के लिए खुद भी कहानी बना सकके हैं। इस कहानी को ऑडियो या प्रिंट फ़ॉर्म में सेव कर सकते हैं। यहां से कहानियों का अनुवाद कई और भाषाओं में कर सकते हैं। इस लिंक (https://www.bedtimestory.ai) के जरिए कहानियां बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AI Tools: इन 5 एआई टूल्स से घर बैठे करें तगड़ी कमाई, घर बैठे हो सकती है लाखों की इनकम












Click it and Unblock the Notifications