AI Technology for senior citizen: AI से कराएं बुजुर्गों की दोस्ती, इन ऐप्स पर दादी-नानी के लिए है बहुत कुछ खास
AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल अब रोजमर्रा के कामों के लिए हो रहा है। मौसम की जानकारी लेना हो या एस्ट्रो के मुताबिक आपका दिन कैसा बीतेगा? चैटजीपीटी कुछ ही सेकंड में सारे जवाब देती है। एआई सिर्फ प्रोफेशनल और नई पीढ़ी की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने परिवार के बुजुर्गों को थोड़ा सा टेक्नो फ्रेंडली बनाते हैं, तो आर्टिफिशियल एजेंसी उनके लिए भरोसेंद दोस्त बन जाएगा।
AI Technology अब हर उम्र के लोगों के लिए
एआई आधारित ऐप्स और गैजेट्स से परिवार के बुजुर्गों की जिंदगी भी काफी आसान हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ एआई ऐप्स के बारे में:

Replika AI बुजुर्गों का बनेगा वर्चुअल दोस्त
यह एक AI चैटबॉट ऐप है जिसका इस्तेमाल भारत में बड़ी संख्या में बुजुर्ग कर रहे हैं। आज बच्चों की नौकरी और दूसरी जरूरतों की वजह से बहुत से बुजुर्ग घर में अकेले या सहायकों के साथ रहते हैं। उनके लिए यह एक हरदम साथ रहने वाला दोस्त है। इसमें आप हिंदी में भी बात कर सकते हैं, गाने सुन सकते हैं और चाहें तो अपने मन की बातें भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AI Tools: इन 5 एआई टूल्स से घर बैठे करें तगड़ी कमाई, घर बैठे हो सकती है लाखों की इनकम
Pratilipi FM - कहानियों और भक्ति का संसार
परिवार के बुजुर्ग अक्सर भक्ति संगीत या किस्से-कहानियां सुनना चाहते हैं। Pratilipi FM इस लिहाज से उनके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें AI आधारित वॉयस इंजन से आप हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामचरितमानस, गीता सार जैसी धार्मिक रचनाएं सुन सकते हैं। साथ ही पुराने जमाने की कहानियां और किस्से भी उपलब्ध हैं, जिनसे बुजुर्गों का मनोरंजन हो सकता है।
Saregama Carvaan App - फिल्मी गानों की दुनिया
Saregama का यह ऐप भारत के सीनियर सिटिजन के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। इसमें आप AI सर्च की मदद से अपने पुराने दौर के पसंदीदा गाने, अपनी मनपसंद फिल्मों के डॉयलॉग भी सुन सकते हैं। साथ ही, इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।
Google Assistant और Alexa बुजुर्गों के लिए दोस्त
घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गे या ऐसे सीनियर सिटिजन जिनके लिए छोटे-मोटे काम करने के लिए बार-बार उठना मुमकिन नहीं है। अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट भरोसेमंद दोस्त की तरह हैं। Alexa और गूगल असिस्टेंट को कमांड देने के लिए आपको सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल करना है। जैसे कि आप कह सकते हैं, 'एलेक्सा एसी की कूलिंग कम कर दो, पर्दे गिरा दो' और ये डिवाइस तुरंत इसे कर भी देती हैं। इसके लिए हमारे घर में रह रहे बुजुर्गों को फोन या लैपटॉप और टाइपिंग की जरूरत नहीं है यह आवाज से ही सारे कमांड लेती है।
इन ऐप्स की मदद से बुजुर्गों का खाली समय कट सकता है और यह उनके लिए समय के साथ कदमताल करने का अच्छा साधन है। खास बात यह है कि ये ऐप्स हिंदी और भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। हमारे परिवार के बुजुर्गों को तकनीक की दुनिया से परिचित कराएं, क्योंकि इससे उनके रोजमर्रा के बहुत से काम और जरूरतें पूरी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: AI Monsoon Party: एआई की मदद से करें मानसून पार्टी की प्लानिंग, ChatGpt से मिनटों में होगी पूरी तैयारी












Click it and Unblock the Notifications