शिवाजी के जीवन से जुड़े इन सवालों के जवाब कौन देगा?
शिवाजी की हर मूर्ति में उनके हाथ में तलवार दिखती है,कहते है उस तलवार पर 10 हीरे जड़े हुए हैं और वो इस वक्त लंदन में है।
मुंबई। 19 फरवरी को वीर पुत्र शिवाजी की जंयति महाराष्ट्र सरकार की ओर से मनाई जाती है। इस वीर पुत्र की गौरव गाथा से इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं, लेकिन आज भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब समाज का बुद्धिमान वर्ग और इतिहासकार खोज रहे हैं।
क्या हैं वो सवाल जिनके जवाब नहीं मिल रहे हैं...

सवाल: शिवाजी के घोड़े का नाम क्या था?
जवाब: शिवाजी की तस्वीर को देखें या मूर्तियों को, वो हमेशा एक घोड़े पर सवार दिखाई देते हैं, इतिहास में उनके घोड़े का वर्णन भी है लेकिन उनके घोड़े का नाम क्या था, इस बारे में काफी मतभेद है, कुछ कहते हैं उनके घोड़े का नाम विश्वास था, तो कुछ कृष्णा बताते हैं।

सवाल: शिवाजी की तलवार आज कहां है?
जवाब: शिवाजी की हर मूर्ति में उनके हाथ में तलवार दिखती है,कहते है उस तलवार पर 10 हीरे जड़े हुए हैं और वो इस वक्त लंदन में है। ऐसा कहा जाता है कि यह तलवार प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड सप्तम को नवंबर 1875 में उनकी भारत यात्रा के दौरान कोल्हापुर के महाराज ने उपहार स्वरूप भेंट की थी। लेकिन कभी भी इस तलवार को वापस लाने के कोशिश नहीं की गई।

सवाल: शिवाजी किस दिन पैदा हुए थे?
जवाब: इतिहास में अब तक स्पष्ट नहीं है। कहा जाता है कि उनकी जन्मतिथि 6 जून 1674 है, जबकि महाराष्ट्र सरकार हर साल उनका जन्मदिवस 19 फरवरी को मनाती है क्योंकि उसका मानना है कि शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था।

सवाल: शिवाजी का निधन कब हुआ था?
जवाब: कहा जाता है कि तीन सप्ताह की बीमारी के बाद शिवाजी की मृत्यु अप्रैल 1680 में हुई थी लेकिन इतिहासकारों को इसपर भी आपत्ति है।

सवाल: शिवाजी के निधन के बाद क्या हुआ था उनकी पत्नी के साथ?
जवाब: कहा जाता है कि उनकी दूसरी पत्नी को जेल में डाल दिया गया था और फिर फांसी पर लटका दिया गया था। गौरतलब है कि शिवाजी की दो पत्नियां थीं जिनके नाम सोयराबाई (मोहिते), पुतळाबाई (पालकर) था।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications