कौन है वो सपा नेता? 70 की उम्र में 20 साल की लड़की से किया चौथा निकाह, 11 बच्चों का है बाप!

Who Is Haji Khalil: दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में कैला भट्टा इलाके से निकला यह मामला अब सनसनी का केंद्र बन गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और दो बार के पूर्व पार्षद 70 वर्षीय हाजी खलील पर 20 वर्षीय युवती यासमीन से चौथा निकाह करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली खुद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन हैं, जिन्होंने 5 मई को गाजियाबाद कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर पूरे प्रकरण को सार्वजनिक कर दिया।

नाजरीन का आरोप बेहद गंभीर है। उनका कहना है कि हाजी खलील की आदत बन गई है कि निकाह करना, और उसके बाद हर पत्नी से बच्चे पैदा करना और फिर कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देना या घर से निकाल देना।

who-is-haji-khalil

उन्होंने कमिश्नर को बताया कि 1991-98 के आसपास जब उनका निकाह हुआ था, तब हाजी खलील ने अपनी पहली शादी और उससे हुए 8 बच्चों की कोई जानकारी नहीं दी थी। नाजरीन से उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा। तीसरा निकाह 2010 में किया गया, लेकिन संतान न होने पर उस पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। अब चौथा निकाह 20 वर्षीय यासमीन (जो स्कूल की छात्रा थीं और हाजी खलील वहां मैनेजर थे) से कर लिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं....

Ghaziabad News: संपत्ति का सबसे बड़ा खेल

नाजरीन का सबसे बड़ा आरोप 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर है। उनका दावा है कि हाजी खलील अब ज्यादातर प्रॉपर्टी चौथी पत्नी यासमीन के नाम ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहे हैं। जब नाजरीन ने विरोध किया तो उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

4 मई को ताजा टकराव

4 मई को नाजरीन अपनी बेटियों और बेटे के साथ कैला भट्टा की एक दुकान पर पहुंचीं, जिसे हाजी खलील ने सालों पहले अपने बेटे राशिद के नाम कर रखा था। नाजरीन ने दुकान से राशिद को बाहर निकालकर ताला लगा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। राशिद ने कागजात दिखाए, लेकिन नाजरीन कोई दस्तावेज नहीं दे सकीं। इसके बाद 5 मई को उन्होंने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर जयकरन नैय्यर ने जांच का आश्वासन दिया है।

हाजी खलील का जवाब: 'सब झूठ, नाजरीन मेरे भाई की पत्नी थीं'

हाजी खलील ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि नाजरीन उनकी पत्नी नहीं, बल्कि उनके बड़े भाई की पत्नी थीं, जिनकी 2002 में मौत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने केवल दो निकाह किए हैं, पहली पत्नी से 8 बच्चे और दूसरी से 3 बच्चे। पूरा मामला नाजरीन की संपत्ति हड़पने की चाल है और पुराना पारिवारिक विवाद कोर्ट में चल रहा है।

राजनीतिक बैकग्राउंड और पुराने विवाद

हाजी खलील सपा के पुराने चेहरे हैं। उन्होंने 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से सपा टिकट पर पार्षद का चुनाव जीता था। लेकिन उनके नाम पर नगर निगम की 30 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे का पुराना आरोप भी है। कहा जाता है कि उन्होंने उस जमीन पर मदरसा, मस्जिद और दुकानें बनवाकर किराए पर दे रखी थीं। नगर निगम ने जांच के बाद नोटिस जारी किए, कुछ हिस्से हटाए गए और एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि धार्मिक स्थल को छोड़ दिया गया था।

यह मामला व्यक्तिगत रिश्तों, बहुविवाह, संपत्ति विवाद और राजनीतिक छवि का मिला-जुला रूप है। गाजियाबाद जैसे संवेदनशील इलाके में सपा नेता का यह विवाद पार्टी की स्थानीय इमेज पर भी असर डाल सकता है। पुलिस जांच जारी है और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+