BSP Akash Anand speech: पेपर लीक करने वालों पर बरसे आकाश आनंद, कहा- वोट को बंदूक की गोली की तरह करें इस्तेमाल
BSP Akash Anand speech: बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद गुरुवार को पूर्वांचल की के कई लोकसभा सीटों पर चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि जब आप किसी सरकारी नौकरी का पेपर देने जाते हैं और पेपर देने के बाद पता चलता है कि पेपर लीक हो गया तो आपका मन क्या करता है? [Video नीचे है।]

आकाश आनंद ने कहा आगे खुद जवाब देते हुए कि यही करता है ना कि जिसने पेपर लीक किया हो उसका गूदा निकाल कर जमीन में गाड़ दें। वैसे ऐसा तो हम कर नहीं सकते हैं लेकिन बाबा साहब ने जो वोट की ताकत दिया है उसको बंदूक की गोली की तरह प्रयोग हम इन पर कर सकते हैं।
आकाश आनंद द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोग आकाश आनंद की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आकाश आनंद के ऐसे बयानों से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कई सीटों पर वोटरों में बदलाव देखने को मिलेगा।
आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरगपुर में आकाश आनंद द्वारा लालगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉक्टर इंदु चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया गया। यह सीट पर 2019 में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से संगीता आजाद को चुनाव मैदान में उतरा गया था। संगीता आजाद चुनाव जित गईं थीं, हालांकि अभी कुछ माह पहले ही संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लीं।
वाराणसी में भी पहुंचे आकाश आनंद
लालगंज और आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद आकाश आनंद वाराणसी पहुंचे। वाराणसी मैं उन्होंने अग्नि वीर योजना पर हमला बोलते हुए कहा कि ज्वाइन होने से पहले रिटायरमेंट हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 लाख का जुमला दिया गया और 15 रुपए भी खाते में नहीं आए।
आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा 12000 का राशन देकर सवा तीन लाख का चूना लगा रही है। आकाश आनंद ने कहा कि इन लोगों ने पकौड़ा तलने को भी रोजगार बता दिया। अब यदि जीत जाएंगे तो हाथ में कटोरा पड़ा देंगे और उसे भी रोजगार का नाम दे देंगे।
देखें Video-
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कहा कि 2022 लोकसभा चुनाव में सपा को एक तरफ वोट दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी ने आप लोगों के हित की बात की। आरक्षण विरोधी और आपके अधिकारों के खिलाफ खड़ी हुई? इन्हें वोट देना समाज से गद्दारी होगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो परिया परिवार नहीं संभाल पा रही हैं वे देश प्रदेश क्या संभालेंगी।












Click it and Unblock the Notifications