MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कभी कम नहीं होता है। एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। धोनी स्टेडियम में बैठकर मैच का लुत्फ़ उठा रहे थे और धोनी का वीडियो सामने आ गया। कैमरा धोनी पर पड़ते ही उनकी कुछ चीजें कैद हो गईं और वायरल भी हो गईं।
धोनी स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहे थे लेकिन एक डिवाइस उनके कान में लगा हुआ था, जिस पर हर किसी का ध्यान गया। फैंस को शायद इसके बारे में ज्यादा पता नहीं होगा। धोनी मैच देखते हुए एक बच्चे से पॉपकॉर्न लेकर भी खाते हैं, यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया।
अब बात करते हैं, उस मशीन की, जो माही ने अपने कान में लगा रखी थी। धोनी को कानों से सुनने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने मैच की स्थिति जानने के लिए इस डिवाइस का इस्तेमाल किया था क्योंकि वह स्टैंड में बैठे थे लेकिन मुकाबले के हर एक पल के बारे में जानने की उत्सुकता भी थी। धोनी ने कान में क्या पहना था? दरअसल जिस डिवाइस को माही ने अपने कानों में लगाया हुआ था, उसको मिनिएचर स्टेडियम रेडियो रिसीवर कहते हैं। स्टेडियम में बैठा शख्स अगर उसको लगाकर मुकाबला देखता है, तो उसको कमेंट्री भी सुनाई देती है। हर बॉल का हाल उस रिसीवर के जरिए कानों तक पहुंच जाता है। इससे मैच का अनुभव और ज्यादा शानदार हो जाता है। इंग्लैंड में इस तरह रिसीवर लगाकर मैच देखने की परम्परा काफी पुरानी है। इसमें नया कुछ नहीं है। दर्शकों की सुविधा के लिए ऐसा किया जाता है और इसे कान में लगाकर मैच देखना काफी दिलचस्प होता है। कितनी है इस डिवाइस की प्राइस इस रिसीवर को मैच देखने के लिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1200 से रुपये से शुरू होकर 5000 या उससे ऊपर भी जाती है। इसमें प्राइस डिवाइस के अनुसार होते हैं, तीन तरह के डिवाइस होते हैं। हालांकि किराए पर लेकर भी मुकाबला देखा जा सकता है। स्टेडियम की रेंज से ही इसमें सिग्नल पकड़ते हैं, ज्यादा दूर जाने पर इसका कोई मतलब नहीं रहता है।गौतम गंभीर और अजीत अगरकर में टकराव? सरेआम सामने आकर दिनेश कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा