RR vs GT: वैभव का चेलगा जादू या गिल करेंगे धमाल? राजस्थान-गुजरात मैच में आज कौन जीतेगा

RR vs GT: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शाम एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात दोनों ने ही इस सीजन प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। प्लेऑफ़ के लिए हर मैच अहम हो गया है।

जयपुर की पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए बहुत मददगार रही है। यहां 220 रन का स्कोर भी छोटा पड़ रहा है क्योंकि इस सीजन में पीछा करने वाली टीमों ने बड़ी आसानी से मैच जीते हैं। ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान शायद पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही करेगा।

RR vs GT

अगर दोनों टीमों के अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए 9 मुकाबलों में से 6 गुजरात ने जीते हैं जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 में जीत मिली है। हालांकि इस सीजन की पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने बाजी मारी थी जिससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।

इन प्लेयर्स के ऊपर रहेगी नजरें

गुजरात की तरफ से शुभमन गिल सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और उनके नाम 378 रन दर्ज हैं। राजस्थान की गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के हाथों में होगी जो 15 विकेट लेकर अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

उधर वैभव सूर्यवंशी भी अहम नाम हैं, वह इस सीजन जयपुर में एक शतकीय पारी खेल चुके हैं और 400 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हैं। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी चल रहा है।

RR vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच

आज के मैच में जो भी टीम बाद में बल्लेबाजी करेगी उसके जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है। गुजरात की टीम अभी जबरदस्त लय में है लेकिन राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर पलटवार करने के लिए जानी जाती है। मुकाबला बराबरी का है और दर्शकों को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

यशस्वी जायसवाल समेत 2 क्रिकेटरों पर गिरी डोपिंग एजेंसी की गाज, डोप टेस्ट के लिए जगह बताकर हो गए गायब
यशस्वी जायसवाल समेत 2 क्रिकेटरों पर गिरी डोपिंग एजेंसी की गाज, डोप टेस्ट के लिए जगह बताकर हो गए गायब
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+