Punjab: भगवंत मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मियों को किया परमानेंट, 20-20 साल कर रहे थे नौकरी

By Oneindia Staff

Punjab government: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मिशन रोजागार चला रही है। जिसके तहत वन विभाग के 516 कर्मचारियों की लार्टी लग गई है। पंजाब की मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के वन विभा गे 516 कर्मचारियों को नियमित यानी रेगुलर कर दिया है। ये सभी वन विभाग में बीते 20 सालों से नौकरी कर रहे हैं। मोहाली के विकास भर में आयोजित कार्याक्र में सीएम भगवंत मान ने सभी को परमानेंट नियुक्ति पत्र सौंपा।

Advertisement

वन विभाग में 20-20 साल से काम कर हरे संविदा कर्मी नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बहुत खुश नजर आए। सीएम मान ने सभी कर्मचारियों को मंच पर ये नियुक्ति सौंपा।

Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और वन विभाग के 237 अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को बहाल करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और वन विभाग के 237 अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को बहाल करने की भी घोषणा की।

Advertisement

कर्मचारियों की भलाई और पारदर्शी शासन के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है, पूर्ण रूप से मेरिट के आधार पर 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और रंगला पंजाब बनाने के सरकार के लक्ष्य के तहत हर योग्य कर्मचारी को सम्मान, नौकरी की सुरक्षा और बराबर के अवसर मिलते रहेंगे।

Advertisement

इस समारोह की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स हैंडल पर लिखा: "आज का दिन वन विभाग के कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और खुशी भरा रहा। सालों से इंतजार कर रहे 516 दिहाड़ीदार कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करते हुए हमने उन्हें नियमित नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इसके साथ ही विभाग के 237 कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को बहाल करने पर भी मुहर लगाई गई है।"

More From OneIndia