IPS Tanushree: भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर उनकी जॉब का हिस्सा है, कोई भी अधिकारी लंबे वक्त तक एक स्थान पर नहीं रह सकता है लेकिन कुछ ऑफिसर ऐसे होते हैं, जो अपने कामों और अपने बर्ताव से लोगों को और काम करने वाले स्थान को अपना बना लेते है और इसी कारण उनका तबादला एक बड़ी न्यूज बन जाती है, ऐसा ही कुछ हुआ है आईपीएस तनुश्री के साथ, जिनके तबादले से घाटी के लोग दुखी हैं और वो सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि 'आज कश्मीर से एक ईमानदार अफसर चला गया, मिस यू दीदी।'
इसी कारण सोशल मीडिया पर आईपीएस तनुश्री ,जबरदस्त ढंग से छाई हुई हैं, लोगों ने उन्हें आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं ,तो वहीं कश्मीर के लोग उन्हें लिख रहे हैं कि 'आपकी बहुत याद आएगी दीदी।' किसी अफसर के लिए लोगों के इमोशंस चर्चा का विषय बन गए हैं।
मालूम हो कि 9 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय AGMUT कैडर के 61 आईएएस -आईपीएस का तबादला किया है जिसमें आईपीएस तनुश्री का भी नाम है, जिन्हें पुलवामा से अब सीधे दिल्ली भेज दिया गया है। आपको बता दें कि आईपीएस तनुश्री की छवि एक ईमानदार ऑफिसर की रही है,वो मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं, उनका जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार के मोतिहारी जिले में हुआ था, वो 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी इंटर तक की पढ़ाई तो बिहार में हुई लेकिन इसके बाद इन्होंने दिल्ली का रूख किया और दिल्ली विवि में एडमिशन लिया और इतिहास में ग्रेजुएशन किया। तनुश्री के पापा CRPF डीआईजी के पद से रिटायर हुए थे यही नहीं उन्होंने NIFT गांधीनगर से टेक्सटाइल डिजाइन में भी ग्रेजुएशन किया है । शुरू से ही उनको देश सेवा के प्रति रूझान था क्योंकि उनके पापा खुद CRPF डीआईजी के पद से रिटायर हुए हैं। आईपीएस तनुश्री के पति का नाम प्रणित है और दोनों को शादी से एके बेटा अर्जुन है। तनुश्री के भी करियर की शुरुआत CRPF से हुई, वो साल 2014 में CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं, इसके बाद उन्होंने UPSC का एग्जाम क्रैक किया और IPS बनीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर कैडर मिला, वो पुलवामा में SSP के पद पर तैनात थी। एक एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से बाचतीत की थी, जिसमें उन्होंने आतंकियों के साथ हुए एक मुठभेड़ की बात बताई थी और वो भयावह किस्सा सुनाया था। तनुश्री से पीएम मोदी ने कहा था- 'कश्मीर के धागों में बहुत शक्ति है' जिसके बाद पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक काम दिया था, दरअसल तनुश्री टेक्सटाइल डिजाइन में स्नातक हैं इसलिए पीएम ने कहा था कश्मीर के धागों में बहुत शक्ति है, आप महिलाओं और कारीगरों को एक ग्रुप बनाइए और उनसे अपने टेक्सटाइल का अनुभव शेयर कीजिए। महिलाओं-लड़कियों और बच्चियों में काफी लोकप्रिय हैं IPS Tanushree तनुश्री ने वो किया भी, वो वहां की आवाम से घुल-मिल गई थीं, महिलाओं-लड़कियों और बच्चियों में वो बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं और इसका ताजा सबूत यही है कि उनके ट्रांसफर से घाटी के लोग दुखी हैं और अपनी अफसर दीदी को याद कर रहे हैं।कौन हैं IPS Tanushree?
IPS बनने के बाद तनुश्री को मिला जम्मू-कश्मीर का कैडर
यह पढ़ें: IAS Pooja Singhal: करोड़ों का घोटाला करने वाली IAS पूजा सिंघल कौन? CM सोरेन संग तस्वीर वायरल, भड़के मरांडी
यह पढ़ें:DSP Amisha: 'जहां गाड़ा पति का शव वहीं नहाती थी बीवी', बाथरूम हत्याकांड को सुलझाने वाली डीएसपी अमीषा कौन?