Vietnam Boat Accident Indian: वियतनाम के मशहूर पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। समुद्र में नाव पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव में कई भारतीय सवार थे, हालांकि अभी तक सभी यात्रियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं, भारतीय दूतावास भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है।
भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए बाताया कि, एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय दूतावास ने आगे बताया कि, प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी तरह की मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं। ये भी पढे़ं: BrahMos Missile Deal: चीन के पड़ोसी को भारत बेचेगा Made in India ब्रह्मोस मिसाइल, ड्रैगन की उड़ी नींदभारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर