Pakistan Jail Break: जिस जेल में बंद हैं इमरान खान, वहां पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे 14 कैदी

Pakistan Jail Break: पाकिस्तान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अदियाला जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। फर्क बस इतना है कि इस बार चर्चा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नहीं, बल्कि जेल की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक की हो रही है। खबर है कि अदालत से पेशी के बाद वापस लाए जा रहे 14 कैदी पुलिस वैन से फिल्मी अंदाज में फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि कैदियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि 4 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, लेकिन 10 अब भी फरार हैं। इस घटना ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Pakistan Jail Break

कैसे हुई 14 कैदियों की फरारी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी कैदियों को अदालत में पेशी के बाद अदियाला जेल वापस लाया जा रहा था। रास्ते में जब पुलिस वैन को जांच के लिए रोका गया, तभी कैदियों ने पहले से बनाई गई योजना पर अमल किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसी मौके का फायदा उठाकर 14 कैदी वैन से निकलकर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। पूरी घटना ने पुलिस और जेल प्रशासन को हिला कर रख दिया।

ये भी पढे़ं: Pakistan Afghanistan Tension: अफगान सीमा पर पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 30 की मौत, बॉर्डर पर भारी तनाव

4 कैदी पकड़े गए, 10 की तलाश जारी

फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने 14 में से 4 फरार कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाकी 10 कैदी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्हें तलाशने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

अदियाला जेल क्यों है इतनी चर्चित?

रावलपिंडी स्थित अदियाला सेंट्रल जेल पाकिस्तान की सबसे हाई-सिक्योरिटी जेलों में गिनी जाती है। यहां आतंकवाद, भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर मामलों में गिरफ्तार हाई-प्रोफाइल कैदियों को रखा जाता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी इसी जेल में बंद हैं। जेल के अंदर और बाहर पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। ऐसे में इसी जेल से कैदियों का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

क्या अंदरूनी मिलीभगत की भी जांच होगी?

घटना के बाद जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि आखिर इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई। यह देखा जा रहा है कि कहीं किसी जेल कर्मचारी या सुरक्षा कर्मी की लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं थी। अगर जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और कई अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये भी पढे़ं: हाफिज सईद को बड़ा झटका, पाक में LeT के तीन आतंकियों की रहस्यमयी मौत, गजब तरीके से हुई फील्डिंग सेट

पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अदियाला जेल जैसी हाई-सिक्योरिटी जेल से कैदियों का इस तरह फरार होना पाकिस्तान की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। खासकर तब, जब इसी जेल में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे हाई-प्रोफाइल कैदी भी बंद हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि फरार कैदियों को जल्द पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+