Tamil Nadu में 60 साल पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व का अंत! विजय के नेतृत्व में बन रही पहली गठबंधन सरकार

Tamil Nadu TVK Chief Vijay led first coalition government: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। लगभग 60 वर्षों से चले आ रहे द्रविड़ पार्टियों के अकेले प्रभुत्व को समाप्त करते हुए, तमिलनाडु वेत्री कज़गम (टीवीके) के नेतृत्व में राज्य में पहली बार गठबंधन सरकार बनने जा रही है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

साल 1967 से अब तक तमिलनाडु में या तो डीएमके या एआईएडीएमके ही पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती रही हैं। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ऐसी 'त्रिशंकु विधानसभा' का निर्माण किया, जहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

Tamil Nadu

थलापति विजय को किन पार्टियों का मिला समर्थन?

सरकार बनाने के लिए 118 सीटें आवश्यक थीं। टीवीके को कांग्रेस (5), वीसीके (2), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (2), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (2) और आई.यू.एम.एल (2) से कुल 13 सीटों का समर्थन मिला। इन 13 सीटों के साथ, विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास अब कुल 120 सीटें हो गई हैं। मुख्यमंत्री विजय 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ लेंगे।

Tamil Nadu

थलापति विजय ने खत्‍म किया द्रविड़ पार्टियों का 60 साल पुराना प्रभुत्‍व

विजय ने 2026 के चुनाव में एम.जी.आर. के 1977 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एम.जी.आर. ने तब अपनी नई पार्टी एआईएडीएमके के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जहां MGR ने कांग्रेस के वर्चस्व को खत्म किया था, वहीं विजय ने 60 वर्षों से चले आ रहे द्रविड़ पार्टियों के प्रभुत्व को समाप्त कर दिया।

मत प्रतिशत की बात करें तो, 1977 में एमजीआर को 33.5% वोट मिले थे, जबकि विजय ने 34.92% वोट हासिल किए हैं, जो कुल 1.7 करोड़ वोट हैं। हालांकि, सीटों के मामले में एमजीआर ने 1977 में 130 सीटें जीती थीं, जबकि विजय ने इस बार 108 सीटें हासिल की हैं।

थलापति विजय ने कैसे भेंदी ममता का बंगाल

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विजय की इस शानदार जीत के पीछे कई कारण हैं। 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और महिलाओं का जबरदस्त समर्थन टीवीके को मिला। शहरी क्षेत्रों में भी पार्टी का प्रदर्शन असाधारण रहा, खासकर चेन्नई में, जहाँ टीवीके ने 16 में से 14 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया।

थलापति विजय की पार्टी को कितने फीसदी मिले वोट?

इसके अलावा, विजय ने दूसरा स्थान हासिल करने वाली डीएमके से लगभग 60 लाख अधिक वोट प्राप्त करके एक और रिकॉर्ड बनाया है। एम.जी.आर. की तरह सिनेमा जगत से राजनीति में आकर पहली बार चुनाव में ही सत्ता परिवर्तन लाने वाले विजय, अब तमिलनाडु की पहली गठबंधन सरकार का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन
VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+