Suvendu Adhikari Cabinet: कौन हैं खुदीराम टुडू? बांग्ला में क्यों नहीं ली मंत्री पद की शपथ, कितनी है संपत्ति?

Kshudiram Tudu Bengal New Minister: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस नई सरकार में खुदीराम टुडू एक चमकता हुआ चेहरा बनकर उभरे हैं।

पेशे से सरकारी शिक्षक रहे टुडू ने रानीबांध (ST) सुरक्षित सीट से भारी मतों से जीत हासिल की और अब राज्य सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सादगी और जमीनी पकड़ के लिए मशहूर टुडू को ममता सरकार के खिलाफ आदिवासियों की आवाज बुलंद करने का इनाम मिला है।

Kshudiram Tudu Bengal New Minister

Suvendu Adhikari Cabinet: शिक्षक से मंत्री तक का सफर

खुदीराम टुडू ने 2026 के विधानसभा चुनाव में रानीबांध (ST) सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पहली बार जीत दर्ज की है। राजनीति में आने से पहले वे एक सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी आयु 55 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduate) बताई है। पहली बार विधायक बनते ही उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाना उनके राजनीतिक कद को दर्शाता है।

आदिवासी समाज के कद्दावर नेता

टुडू को पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल क्षेत्रों, विशेषकर जंगलमहल में भाजपा को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने सरकारी सेवा छोड़कर जमीनी स्तर पर संगठन के लिए काम किया। 2026 के चुनाव में आदिवासी वोटों को भाजपा के पक्ष में करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी प्रभाव के कारण उन्हें सुवेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट में जगह दी गई है।

ये भी पढे़ं: Suvendu Adhikari Profile: नंदीग्राम के महानायक से बंगाल के मुख्यमंत्री तक! सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफरनामा

Kshudiram Tudu Networth: कितने संपत्ति के हैं मालिक?

चुनावी हलफनामे के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खुदीराम टुडू की छवि पूरी तरह बेदाग है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला (0) दर्ज नहीं है। उनकी कुल घोषित संपत्ति 23.2 लाख रुपये है, जबकि उन पर 69,950 रुपये की देनदारी (कर्ज) है। वर्तमान समय में सक्रिय राजनेताओं के बीच उनकी कम संपत्ति और साफ-सुथरा रिकॉर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढे़ं: Suvendu Adhikari Net Worth: बंगाल के CM शुभेंदु के पास कितना पैसा? न सोना,न कार, बैंक बैलेंस करेगा हैरान!

बांग्ला में नहीं संथाली में ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में खुदीराम टुडू ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए सबको प्रभावित किया। सुवेंदु अधिकारी ने जहां बांग्ला में शपथ ली, वहीं टुडू ने अपनी मातृभाषा संथाली में ईश्वर के नाम की शपथ ली। वे आदिवासियों के पारंपरिक पहनावे में शपथ के लिए पहुंचे थे। एक पूर्व सरकारी शिक्षक का अपनी विरासत को गर्व से प्रदर्शित करना और संथाली भाषा में संवैधानिक शपथ लेना राज्य के जनजातीय गौरव के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

समारोह में मोदी-अमित शाह समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए

9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। राज्यपाल आरएन रवि ने टुडू को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया। इस समारोह में खुदीराम टुडू का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि वे एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सीधे कैबिनेट तक पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+