आंदोलित किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मिली


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान दिल्ली चलो के नारे के साथ देश की राजधानी में प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन दिल्ली बॉर्डर पर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने किसानों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को देश की राजधानी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। किसानों को बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान पर प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने किसानों से अपील की है कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखे और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।

Farmers Protest: किसानों की Delhi में एंट्री, Nirankari Ground बनेगा जंतर मंतर! | वनइंडिया हिंदी

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सिंघल ने कहा कि किसानों के नेता से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम मैदान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। हम उनसे अपील करते हैं कि वह शांति व्यवस्था को बनाए रखे और किसी के लिए बाधा उत्पन्न ना करें।

पुलिस के अनुमान के अनुसार हरियाणा और पंजाब से तकरीबन तीन लाख किसान दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार हैं। ये किसान 3 अलग-अलग संगठनों से जुड़े हैं। इसमे संयुक्त मोर्चा के किसन भी हिस्सा ले रहे हैं जोकि 470 किसान यूनियनों का संगठन है। ये किसान दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार से स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी थी लेकिन दिल्ली सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी थी ताकि किसानों को यहां नजरबंद किया जा सके। लेकिन इसकी अनुमति देने से इनकार करने के बाद सत्येंद्र जैन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का किसानों को संवैधानिक अधिकार है और केंद्र सरकार को किसानों की मांग को तत्काल स्वीकार कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- प्रदर्शनकारी किसानों से मनोहर लाल खट्टर की अपील, आंदोलन छोड़ बातचीत का रास्ता अपनाएं

ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Read more...

English Summary

Protesting Farmers get permission for peaceful protest in Delhi.