Thalapathy Vijay के CM बनने से पहले बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम पर ये क्या लिख दिया? नोट से मचा हंगामा
Thalapathy Vijay Bodyguard: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल मची हुई है। एक तरफ थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं जोरों पर थीं, वहीं दूसरी तरफ बहुमत के आंकड़े से चूकने के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आए। इसी बीच थलपति विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश की एक क्रिप्टिक इंस्टा स्टोरी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
थलपति विजय के बॉडीगार्ड का खास मैसेज
'कॉन्फिडेंट रहो, अच्छी चीजें होंगी', जैसे मैसेज को फैंस थलपति विजय के समर्थन और मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कई बड़े स्टार्स भी खुलकर थलपति विजय के समर्थन में सामने आ चुके हैं, जिससे तमिलनाडु की राजनीति और भी दिलचस्प हो गई है।

बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
-आपको बता दें कि थलपति विजय के बॉडीगार्ड, अरुण सुरेश ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पॉजिटिव क्रिप्टिक नोट लिखा है। हालांकि सुरेश ने TVK चीफ का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने एक मैसेज शेयर किया है।
-अरुण सुरेश ने अपने मैसेज में लिखा है- कड़ी लड़ाइयों के बाद अच्छे नतीजे मिलते हैं। बॉडीगार्ड ने तमिल में ये भी लिखा है- कॉन्फिडेंट अ इरुंगा नल्लाथे नाडक्कुम। मिड-डे की खबर के मुताबिक इसका मतलब है- 'कॉन्फिडेंट रहो, फिर अच्छी चीजें होंगी'।
इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
थलपति विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश की इस इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग विजय को सपोर्ट करने के लिए एक छोटा सा बयान मान रहे हैं। आपको बता दें कि थलपति विजय आज यानी 9 मई 2026 (शनिवार) को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले थे।
कई सेलेब्स ने थलपति विजय को किया सपोर्ट
इस बीच कई सेलिब्रिटीज भी थलपति विजय के सपोर्ट में सामने आए हैं। कमल हासन से लेकर खुशबू सुंदर और विशाल तक ने थलपति विजय को चीयर करने के लिए सोशल मीडिया पर प्यारे नोट्स लिखे हैं।
क्यों अब तक तमिलनाडु के CM नहीं बन पाए थलपति विजय?
-इस बीच TVK के फाउंडर थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की उम्मीदें गत 8 मई 2026 (शुक्रवार) देर रात खत्म हो गईं क्योंकि पार्टी 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए जरूरी नंबर हासिल करने में नाकाम रही।
-हालांकि थलपति विजय ने राजभवन में गवर्नर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया लेकिन खास पार्टियों से सपोर्ट को लेकर अनिश्चितता के कारण शपथ ग्रहण आगे नहीं बढ़ सका। TVK जिसने 108 सीटें जीती थीं, को दो सीटों से थलपति विजय के जीतने के बाद 117 के बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए और सपोर्ट की जरूरत थी।
अचानक क्यों बदले पॉलिटिकल हालात?
-पांच MLA वाली कांग्रेस और दो-दो MLA वाली CPI और CPI(M) ने DMK के गठबंधन से अलग होने के बाद थलपति विजय को सपोर्ट दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि VCK, जिसके दो MLA हैं, TVK को सपोर्ट करने की तैयारी कर रही थी।
-हालांकि, बाद में रात में पॉलिटिकल हालात अचानक बदल गए जब IUML, जो DMK की एक और सहयोगी है और जिसके दो MLA हैं, ने थलपति विजय को सपोर्ट देने से मना कर दिया और DMK गठबंधन के प्रति अपनी कमिटमेंट दोहराई। VCK ने भी अपना फैसला पेंडिंग रखते हुए कहा कि बातचीत अभी भी चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications