Ameesha Patel ने खोली बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की पोल, बोलीं- पीआर से सुपरस्टार नहीं बना जा सकता

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते पीआर कल्चर और नई पीढ़ी के स्टार्स को लेकर खुलकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर किए गए उनके लगातार पोस्ट्स ने बॉलीवुड गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर अमीषा पटेल का हमला
अमीषा पटेल ने बिना किसी का नाम लिए उन एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाए हैं, जो उनके मुताबिक असली बॉक्स ऑफिस सफलता के बिना खुद को सुपरस्टार कहलवाने में जुटी हुई हैं। अमीषा पटेल ने सबसे पहले सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक्टिव कुछ कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कई लोग सुबह उठते ही स्टार्स की आलोचना और नेगेटिव बातें करना शुरू कर देते हैं।

Ameesha Patel

'पीआर से नहीं बनते सुपरस्टार'

-अमीषा पटेल ने कहा कि कलाकारों को नेगेटिव बातों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने लिखा कि ऐसे लोगों की रोजी-रोटी ही स्टार्स की आलोचना पर चलती है, इसलिए उन्हें लेकर नाराज होने के बजाय खुश होना चाहिए। अमीषा का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

17 की उम्र में इस हसीना ने बनाया दीवाना, Salman Khan को ठुकराया, 8 महीने की बेटी संग घर से भागी, अब है ऐसा हाल
17 की उम्र में इस हसीना ने बनाया दीवाना, Salman Khan को ठुकराया, 8 महीने की बेटी संग घर से भागी, अब है ऐसा हाल

-इसके बाद अमीषा पटेल ने बॉलीवुड की कुछ नई एक्ट्रेसेस पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल कई कलाकार पीआर टीम्स की मदद से खुद को नंबर 1 और सुपरस्टार कहलवाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उनके खाते में कोई बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म तक नहीं है।

'आजकल बॉलीवुड में स्टारडम खरीदा जा रहा है'

अमीषा पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सुपरस्टार वही होता है, जिसकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा हो। केवल दो-चार औसत फिल्में करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से कोई ग्लोबल स्टार नहीं बन जाता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पीआर के जरिए स्टारडम खरीदने का दौर अब दर्शकों की नजरों से छिपा नहीं है।

साल 2026 में 100 करोड़ कोई बड़ी बात नहीं

-अपनी पोस्ट में अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के बदलते बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में 100 करोड़ क्लब कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मानी जाती। एक्ट्रेस के मुताबिक कई फीमेल स्टार्स ऐसी हैं जिन्होंने अब तक अपने दम पर 200 करोड़ की फिल्म नहीं दी लेकिन फिर भी खुद को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा चेहरा साबित करने में लगी हुई हैं।

-अमीषा पटेल ने लिखा कि असली स्टार वही होता है जिसकी फिल्मों को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शक पसंद करें। केवल मीडिया मैनेजमेंट और पीआर कैंपेन के दम पर स्टारडम ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता।

'गदर 3' को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

-अपने तीखे पोस्ट्स के बीच अमीषा पटेल ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी दे डाली। उन्होंने संकेत दिए कि फिल्म 'गदर 3' पर काम जल्द शुरू हो सकता है। अमीषा पटेल ने दावा किया कि जब 'गदर 3' सिनेमाघरों में आएगी तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।

-अमीषा पटेल ने कहा कि गदर फ्रेंचाइजी को दर्शकों का अपार प्यार मिला है और आने वाली फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ की कमाई सिर्फ शुरुआत होगी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

अमीषा पटेल के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग उनके बयान को बॉलीवुड की सच्चाई बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे नई पीढ़ी के कलाकारों पर सीधा हमला मान रहे हैं। हालांकि अमीषा पटेल ने किसी स्टार का नाम नहीं लिया लेकिन उनके पोस्ट्स ने इंडस्ट्री के भीतर चल रहे पीआर कल्चर और स्टारडम की राजनीति को लेकर नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+