LPG New Rules: 30 जून की डेडलाइन आज हो रही खत्म! क्या है e-KYC, सब्सिडी और रिफिल का नया नियम?
LPG New Rules: भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) के नियमों में पिछले कुछ समय में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा संकट की पृष्ठभूमि में तेल मार्केटिंग कंपनियां और सरकार घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हैं। ऐसे में इंडेन, एचपी और भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए 30 जून 2026 की तारीख बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन कई अहम घोषित नियमों की समयसीमा समाप्त होने जा रही है।
इन नए दिशानिर्देशों का सीधा असर उपभोक्ताओं के घरेलू बजट और रसोई के संचालन पर पड़ने वाला है। सरकार एक तरफ जहां गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ पाइप्ड नेचुरल गैस नेटवर्क को तेजी से बढ़ावा दे रही है। नियमों का पालन समय पर न करने से उपभोक्ताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज निम्नलिखित बातों की डेडलाइन खत्म हो रही है।

- LPG e-KYC की अंतिम तारीख:: जिन उपभोक्ताओं की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें 30 जून तक इसे पूरा करने की सलाह दी गई है। खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह जरूरी है, क्योंकि e-KYC नहीं होने पर LPG सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। इंडियन ऑयल की ओर से इस बारे में Tweet किया गया था।
- ड्यूल कनेक्शन (LPG + PNG) पर नियम: जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है और उपभोक्ता PNG कनेक्शन ले चुके हैं, उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार की नई नीति के तहत दोनों कनेक्शन एक साथ रखने पर रोक लगाई गई है।
- PNG वाले उपभोक्ताओं के लिए LPG रिफिल: नए नियमों के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता के पास PNG कनेक्शन है तो वह नया घरेलू LPG कनेक्शन नहीं ले सकता और LPG रिफिल पर भी प्रतिबंध लागू हो सकता है।
- LPG कनेक्शन बंद होने की खबर पर स्थिति: रिपोर्ट में कहा गया है कि 90 दिन की अवधि जून के अंत में पूरी हो रही है, लेकिन 30 जून से LPG कनेक्शन स्वतः बंद होने की कोई आधिकारिक घोषणा सरकार ने नहीं की है। इसलिए इस दावे को फिलहाल अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
ये नियम जारी रहेंगे
- सिलेंडर डिलीवरी के समय OTP (Delivery Authentication Code) देना अनिवार्य रहेगा।
- दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन (शहरी) और 45 दिन (ग्रामीण) का लॉक-इन नियम लागू रहेगा।
- LPG सब्सिडी के लिए सत्यापन प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त रहेगी।
अगर रेट की बात करें तो आज सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?
घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?
- नई दिल्ली -₹942
- कोलकाता -₹968
- मुंबई -₹941.5
- चेन्नई -₹957.5
- गुड़गांव- ₹921.50
- नोएडा- ₹939.50
- बैंगलोर- ₹944.50
- भुवनेश्वर- ₹967.00
- चंडीगढ़ -₹951.50
- हैदराबाद -₹994.00
- जयपुर- ₹945.50
- लखनऊ- ₹979.50
- पटना -₹1040
कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?
- दिल्ली -3,113.50
- मुंबई - 3,067.50
- कोलकाता- 3,255.50
- चेन्नई- 3,283.00
- लखनऊ- 3,198.00
- हैदराबाद - 3,367.00
- लखनऊ 3,236.00
- पटना- 3,400.00
- जयपुर - 3,141.00
- गुड़गांव - 3,130.00














Click it and Unblock the Notifications