Bihar: सिपाही परीक्षा में नकल कराने के लिए खुद ही बन गया अफसर, लेकिन कांड से पहले ही 'मोये-मोये'

Bihar Constable Exam Fraud: बिहार में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक के बाद एक फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। कहीं ब्लूटूथ लगाकर नकल की कोशिश हुई तो कहीं सॉल्वर गैंग पकड़ा गया। अब मुजफ्फरपुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां एक युवक खुद को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन टीम का अधिकारी बताकर परीक्षा केंद्र में घुस गया। लेकिन असली टीम के हेड को उस पर शक हो गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जांच में उसका आईडी कार्ड भी फर्जी निकला। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वह अकेला था या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा।

Bihar Constable Exam Fraud

फर्जी अधिकारी बनकर परीक्षा केंद्र में पहुंचा युवक

मुजफ्फरपुर के चैपमैन बालिका इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र पर जयप्रकाश नाम का युवक खुद को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी टीम का सदस्य बताकर अंदर पहुंच गया। वह ऐसे घूम रहा था जैसे परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी हो। इसी दौरान वहां मौजूद असली टीम के हेड शुभम कुमार की नजर उस पर पड़ी। उन्हें युवक की पहचान पर शक हुआ। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर ही युवक को हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढे़ं: Bihar Weather Update: बिहार में वज्रपात का कहर, 4 की मौत, पटना समेत 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

असली टीम ने खोली पोल, फर्जी आईडी भी मिली

पुलिस ने जब जयप्रकाश से पूछताछ की तो उसने जो पहचान पत्र दिखाया, उसकी जांच की गई। जांच में सामने आया कि वह आईडी पूरी तरह फर्जी थी। असली बायोमेट्रिक टीम के हेड ने साफ बताया कि जयप्रकाश उनकी टीम का सदस्य नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। शुरुआती जांच में उसने माना कि वह परीक्षा में किसी अभ्यर्थी की मदद करने के इरादे से केंद्र के अंदर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

जमुई का रहने वाला है आरोपी, जेल भेजा गया

गिरफ्तार युवक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे परीक्षा केंद्र में भेजने वाला कौन था और उसका संपर्क किन लोगों से था। यह भी जांच हो रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है। अगर उसके पीछे कोई संगठित गिरोह मिला तो इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'ये अंगूठाछाप मुख्यमंत्री हैं', सम्राट चौधरी पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव? लगाया कई गंभीर आरोप

कई जिलों में नकल और सॉल्वर गैंग पर कार्रवाई

इस बार सिपाही भर्ती परीक्षा में कई जिलों से गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं। मुंगेर में एक अभ्यर्थी कान में ब्लूटूथ लगाकर नकल करते हुए पकड़ा गया। खगड़िया में 5 से 6 लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का दावा करने वाले सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ, जहां 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सीवान और किशनगंज में भी कई संदिग्धों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन टीम का सदस्य बताकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। जांच में उसका पहचान पत्र फर्जी निकला। शुरुआती पूछताछ में उसने किसी की मदद करने की बात कबूल की है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उसका मकसद सिर्फ एक अभ्यर्थी की मदद करना था या फिर वह किसी बड़े सॉल्वर गैंग का हिस्सा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+