UP News: खाने में नींद की गोलियां मिलाती थी मेड, मालकिन के सो जाने पर करती थी घिनौना काम, हैरान कर देगा मामला
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक शख्स द्वारा नौकरानी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले का खुलासा उसे समय हुआ जब मालिक द्वारा घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। [Video अंत में है।]
सीसीटीवी फुटेज देखकर मालिक और उनकी पत्नी के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित दंपति द्वारा थाने पहुंचकर नौकरानी के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के नालंदा टाउन का है। नालंदा टाउन में रहने वाले बलदीप भाटिया और उनकी पत्नी कमलजीत कौर का आरोप है कि साल 2017 में उनकी मुलाकात एक कामवाली से हुई। कामवाली ने बताया कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर है।
ऐसे में उसने उन लोगों से रुपए मांगे। दंपति द्वारा उसकी मदद की गई उसके बाद नवंबर 2023 में कामवाली उनके घर काम करने के लिए आने लगी। काम के एवज में बलदीप भाटिया द्वारा कामवाली को 25 सौ रुपए महीने दिए जाते थे।
उन्होंने कहा कि मकान की मरम्मत के दौरान उनके कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने महसूस किया कि उनके रसोई के समान की खपत बढ़ गई है। खपत बढ़ने के चलते दंपति काफी परेशान हो गए। ऐसे में उन्हें कामवाली के ऊपर शक हुआ।
दंपति ने कामवाली के चोरी छिपे अपने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने पर मकान मालकिन ने पाया कि कामवाली अपने सलवार से कोई सामान निकाल कर खाने में मिल रही है। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद उनकी पत्नी और बच्चों को आलस आने लगता था।
उसके बाद सभी लोग सो जाते थे। मालकिन और बच्चों के सो जाने के बाद नौकरानी उनके रसोई से सामान चुरा कर ले जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक दिन कामवाली फर्श से मिट्टी उठाकर खाने में डालते नजर आई।
कामवाली के इस घिनौने कृत्य को देखकर बलदीप भाटिया और उनकी पत्नी को गुस्सा आ गया। उसके बाद दोनों ने उससे पूछताछ किया तो वह आग बबूला हो गई। नौकरानी उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गई।
देखें Video-
मामले में बलदीप भाटिया द्वारा ताजगंज थाने की पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं काम वाली द्वारा किए जाने वाले घिनौने कृत्य को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications