अब बकरियों से होगी बंपर कमाई, सरकार की इस स्कीम में दो लाख रुपये तक की मदद, जानिए डिटेल स्कीम

बिहार सरकार बकरी पालन (bihar govt goat farm) को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान दे रही है। नीतीश कुमार सरकार बकरी पालन (nitish govt goat farm grant) की शुरुआत करने वाले लोगों को दो लाख रुपये से अधिक आर्थिक मदद दे रही है।

पटना, 12 जून : बिहार में समेकित बकरी और भेड़ विकास योजना के तहत बकरी फार्म खोलने पर अनुदान दिया जा रहा है। रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नीतीश कुमार की सरकार लोगों को पॉल्ट्री फार्म से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। छोटे और बड़े, दोनों स्तरों पर पशुपालन की शुरुआत करने का विकल्प है। राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद मिलती है। वनइंडिया हिंदी की इस रिपोर्ट में जानिए, पशुपालन की शुरुआत करने के इच्छुक लोगों को बकरी पालन के लिए अनुदान कैसे मिलेगा और आवेदन के दौरान किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

क्या है योजना का प्रारूप

क्या है योजना का प्रारूप

समेकित बकरी और भेड़ विकास योजना के तहत बिहार सरकार अनुदान देती है। बकरी फार्म खोलने पर अनुदान दिया जाता है। 40 बकरी और दो बकरों के साथ फार्म खोलने पर ग्रांट दिए जाने का प्रावधान है। अगर आपके पास जगह और दूसरी जरूरी चीजों का अभाव है तो छोटे स्तर से शुरुआत का भी ऑप्शन है। 20 बकरी और 1 बकरे के साथ फार्म खोलने पर भी नीतीश कुमार की सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा।

स्कीम का मकसद

स्कीम का मकसद

किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने बकरी पालन को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार का मानना है कि पॉल्ट्री फार्म सेक्टर के लिए हुए इस फैसले (बकरी पालन पर अनुदान) से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

कितनी अनुदान राशि

कितनी अनुदान राशि

राज्य सरकार की स्कीम में किए गए प्रावधान के मुताबिक अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। हालांकि, अनुदान की अधिकतम राशि 2.45 लाख रुपये से अधिक नहीं होगी। दूसरी ओर जेनरल कैटेगरी के आवेदकों को 50 फीसद अनुदान का प्रस्ताव है, इसमें भी अधिकतम राशि 2.04 लाख रुपये ही होगी।

कौन कर सकता है आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन

बकरीपालन से जुड़ने की तैयारी में लगे लोग जिनके पास आर्थिक श्रोत नहीं हैं और वे बिहार के मूल निवासी भी हैं, वे बकरीपालन की शुरुआत के लिए राज्य सरकार से अनुदान की मांग कर सकते हैं। निजी क्षेत्रों के लोग भी अनुदान ले सकते हैं। छोटे और सीमांत किसान भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। सरकार के फैसले के मुताबिक अनुदान लेने पर बकरी फार्म 5 साल तक चलाना होगा।

कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे

कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे

बकरी फार्म की शुरुआत करने के लिए सरकार के पास आवेदन करने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) जरूरी है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी पेश करने होंगे। इनमें जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, जमीन का ब्यौरा और बैंक अकाउंट नंबर देने होंगे।

कैसे जमा होगा आवेदन
नजदीकी पशुपालन विभाग में जाकर योजना का पूरा विवरण और आवेदन के प्रोसेस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+