महंगाई पर मायावती ने केंद्र को कोसा
मायावती ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सरकार कालाबाजारियों के दबाव में काम कर रही है। केंद्र की गरीब विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी रही है।"
माया बोलीं शरद पवार जिम्मेदार
मायावती ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पवार की नीतियों की वजह से चीनी मील मालिकों को सहायता पहुंच रही है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की गलत नीतियां ही हैं, जिनकी वजह से देश में चीनी की कीमत आसमान छू रहे हैं।
ज्ञात हो कि बुधवार को ही पवार ने उत्तर प्रदेश सरकार की चीनी नीति को गलत ठहराते हुए कहा था कि माया सरकार की नीति की वजह से ही देश में चीनी की किल्लत हो रही है। उधर बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री मंडल की एक बैठक में महंगाई पर मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया है कि आठ से दस दिन में खाद्य वस्तुओं के दाम गिरेंगे।













Click it and Unblock the Notifications