गोवा के मंत्री का अनोखा प्रस्ताव, धान के खेत में हो 'ब्यूटी कॉन्टेस्ट' का आयोजन
पणजी: गोवा के कृषि मंत्री युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करने का एक अनोखा प्रस्ताव लेकर लेकर आए हैं। कृषि मंत्री विजय सरदेसाई युवाओं को खेती की तरफ आकर्षित करने के लिए खेतों में सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन के पक्ष में हैं। कृषि मंत्री विजय सरदेसाई गोवा विधानसभा में कृषि विभाग के लिए अनुदानों की मांग पर चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: 40 लाख बंगलादेशी घुसपैठियों के बारे में क्या सोचते है भारतीय

विजय सरदेसाई ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को खेती की ओर आकर्षित करने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को लगता है कि खेती करना पुराने लोगों का काम है। उनको खेती से कोई खास लगाव नहीं दिखाई देता है। इसलिए उनको खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विजय सरदेसाई ने कहा कि अगर आप चाहते हैं तो धान के खेतों में ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित करा सकते हैं। युवाओं को आने दो, युवाओं को कृषि के लिए आकर्षित करने का हर सम्भव करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोवा सरकार जमीन की गारंटर बनेगी और अनुबंध कृषि योजना के अंतर्गत लाने के बाद कोई जमीन को लेकर सवाल नहीं उठा पाएगा।
ये भी पढ़ें: 11 अगस्त से पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह, बोले- परमिशन नहीं मिली तो दूंगा गिरफ्तारी












Click it and Unblock the Notifications