Kropbook की मदद से किसानों को मिलेंगे इनोवेटिव सॉल्यूशन, Manoj Avhad की शानदार
एग्रीटेक कंपनी Kropbook की मदद से किसानों को इनोवेटिव सॉल्यूशन मिलेंगे। Manoj Avhad की इस शानदार पहल का नतीजा ये है कि कीटनाशक मुक्त फल, सब्ज़ियाँ, अनाज और दालों का उत्पादन होता है।

Manoj Avhad कृषि में क्रांति और किसानों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अपने ग्राहकों को ताजा, स्वास्थ्यप्रद और कीटनाशक मुक्त फल, सब्ज़ियां, अनाज, दालें और मसाले मुहैया कराने का काम कर रहे हैं।
किसानों के जीवन स्तर में सुधार
किसानों को नवीनतम सूचना और प्रौद्योगिकी से लैस करने के मकसद से शुरू हुई कंपनी- Kropbook कृषि को इंडस्ट्री और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर रही है।
किसानो की उपज को बेहतर बाजार
देश की अर्थव्यवस्था में खेती किसानी का योगदान कितना है इसका अंदाजा इसी बात से होता है कि कई राज्यों में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न के उत्पादन के साथ-साथ इसे एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। हालांकि, प्रौद्योगिकी की कमी के कारण कई किसानों को बेहतर बाजारों तक पहुंचने में परेशानी होती है।
Recommended Video
बिचौलियों के बिना अच्छी कीमत पा रहे हैं किसान
उत्पाद का उचित मूल्य पाने के लिए हर समय संघर्ष न करना पड़े, किसान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें इस मकसद से मनोज ने इनोवेटिव तरीका खोजा। एग्रीटेक कंपनी क्रॉपबुक की शुरुआत के बाद किसानों को बिना बिचौलियों के फसल की अच्छी कीमत मिल रही है।
सीधा खरीदार से जुड़ेंगे अन्नदाता
उत्पाद बेचने वाले किसान और खरीदार जिस मूल्य पर सहमत हों इस पर डील फाइनल करने में क्रॉपबुक खेती मॉडल बेहद कारगर है। किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने का मौका मिल रहा है।
इनोवेशन और प्रौद्योगिकी का उपयोग
क्रॉपबुक का लक्ष्य स्थायी कृषि पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है। इससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा। कंपनी का लक्ष्य साझेदारी, इनोवेशन और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कृषि में क्रांति लाना है।
जैविक खेती के तरीकों का समर्थन
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए क्रॉपबुक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को भी प्रोत्साहित करती है। कंपनी जैविक खेती के तरीकों का समर्थन करने के साथ-साथ किसानों को इस पद्धति के बारे में जागरूक भी करती है।
खेती की लागत में कटौती, क्वालिटी में सुधार
क्रॉपबुक का किसानों के जीवन पर कितना महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। इसका अंदाजा इसी से होता है कि आधुनिक खेती के तरीकों, उपकरणों के इस्तेमाल के बावजूद लागत में कटौती हुई है। उपज बढ़ाने के साथ साथ क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।
Kropbook की मदद से निवेशक बनेंगे किसान
इसके अलावा क्रॉपबुक सुनिश्चित करता है कि किसानों को उनके माल के लिए उचित भुगतान किया जाए। इससे किसान भविष्य में खेती में और अधिक निवेश करने में सक्षम बन रहे हैं। फंड को किसी और उद्यम में भी इन्वेस्ट करने का मौका मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications