Cold Storage में पांच टन उत्पादों को रख सकेंगे सुरक्षित, ओडिशा के किसानों को मिली सौगात

कोल्ड स्टोरेज किसानों के उत्पादों को सुरक्षित रखने में काफी मददगार होते हैं। ओडिशा के किसानों के लिए कोरापुट में 10 लाख की लागत से कोल्ड स्टोरेज तैयार किया गया है। जानिए किसानों को मदद कैसे मिलेगी

cold storage

Cold Storage की सुविधा होने पर किसानों को सरप्लस उत्पाद सुरक्षित रखने में मददगार साबित होते हैं। ओडिशा के कोरापुच में कोटिया के ग्रामीणों के लिए कोरापुट प्रशासन ने पोट्टांगी ब्लॉक की एक पंचायत में कोल्ड स्टोरेज इकाई स्थापित की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कोल्ड स्टोरेज में पांच टन कृषि उत्पाद सुरक्षित रखे जा सकते हैं। कोल्ड स्टोर सोमवार से चालू हो गया।

कोल्ड स्टोरेज 10 लाख रुपये की लागत से बना

रिपोर्ट के मुताबिक जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) निधि से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से कोल्ड स्टोर का निर्माण कराया गया है। इसका उपयोग कोटिया के सब्जी किसानों की उपज को स्टोर करने के लिए किया जाएगा। प्रशासन ने शुरू में इकाई के प्रबंधन के लिए पंचायत के ही स्वयं सहायता समूह (SHG) को चुना है।

बड़ी मात्रा में सब्जियां उगाते हैं किसान

कोटिया के कई गांवों के किसान साल भर फूल गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर और अदरक जैसी सब्जियों की खेती करते हैं। भंडारण सुविधा के अभाव में वे अपनी उपज को बेचने के लिए दूर के कुंडुली बाजार में ले जाने को मजबूर होते थे। अब कोल्ड स्टोरेज की मदद से इनकी सब्जियों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

कोल्ड स्टोरेज किसानों की परेशानियों का समाधान

सूत्रों ने कहा कि कोटिया के कई सब्जी उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा के बिना अक्सर उनकी उपज खराब हो जाती है। इसके अलावा, उन्हें सब्जियों को लाने-ले जाने में किराया देना पड़ता है।

किसानों की परेशानी दूर हुई, कमाई भी बढ़ने की पूरी उम्मीद

कोटिया के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से कोल्ड स्टोरेज यूनिट की मांग कर रहे थे। ओडिशा आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक सस्मिता सामंतराय ने उम्मीद जताई है कि कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मिलने से पंचायत के सब्जी उत्पादकों की आजीविका भी बढ़ेगी। बता दें कि देश के दूसरे हिस्सों में भी किसानों के उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े कोल्ड स्टोरेज तैयार किए गए हैं। ऐसे में कोरापुट प्रशासन की इस पहल से किसानों को फायदा पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+