Tomato Farmer ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया, 45 दिनों में टमाटर बेचकर करोड़पति बना
Tomato Farmer इन दिनों काफी चर्चा में हैं। टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच बिक्री घटी है, लेकिन आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक किसान दंपती ने कमाल कर दिखाया है। जानिए टमाटर बेचकर करोड़पति बनने वाले किसान की सक्सेस स्टोरी।
रिपोर्ट के अनुसार, 45 दिनों में टमाटर की 40,000 पेटियां बेचकर इस किसान ने करोड़ों रुपये कमा डाले। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, टमाटर की खेती करने वाले किसान चंद्रमौली के पास 22 एकड़ खेती की जमीन है।

100 रुपये से अधिक हो चुकी टमाटर की कीमतों के कारण बिक्री में गिरावट आई, लेकिन इसी अवधि में किसान चंद्रमौली ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। उन्होंने अप्रैल के पहले सप्ताह में दुर्लभ किस्म वाले टमाटर के पौधे बोए और 45 दिनों में करोड़पति बन गए।
चंद्रमौली बताते हैं कि उन्होंने तेजी से उपज हासिल करने के लिए मल्चिंग और सूक्ष्म सिंचाई विधियों जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया। जून के अंत तक टमाटर की अच्छी पैदावार के बाद चंद्रमौली को बंपर कमाई हुई।
उन्होंने टमाटर कर्नाटक के कोलार बाजार में बेचने का फैसला लिया जो उनके घर के काफी करीब है। बाजार में चंद्रमौली को टमाटर की 15 किलो की टोकरी की कीमत 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच मिली। उन्होंने केवल 45 दिनों में 40,000 पेटियां बेच डालीं।
टमाटर की कीमतें बढ़ने पर भले ही आम जनता हलकान हुई, लेकिन इसकी खेती करने वाले चंद्रमौली ने खुशी का इजहार कर कहा, "अब तक के टमाटर की उपज से 4 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। कुल मिलाकर, 22 एकड़ जमीन में टमाटर की खेती में 1 करोड़ रुपये का निवेश किया।
उत्पादन खुल्क में कमीशन और परिवहन शुल्क मिलाने के बाद मुनाफा तीन करोड़ रुपये रहेगा।" चंद्रमौली की कामयाबी के बीच टमाटर की बिक्री को लेकर आई खबर के अनुसार, कीमतें डबल सेंचुरी लगा चुकी हैं।
आंध्र प्रदेश का मदनपल्ले भारत के सबसे बड़े टमाटर बाजारों में एक है। यहां फर्स्ट कैटेगरी के टमाटर की प्रति किलोग्राम कीमत 28 जुलाई को कथित तौर पर 200 रुपये तक पहुंच गई।
टमाटर की कीमतों के बारे में इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, शुक्रवार को टमाटर खरीदने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी बाजार में पहुंचे। कथित तौर पर फर्स्ट कैटेगरी के टमाटर उत्तर भारतीय शहरों में भेजे जा रहे हैं।
दो हफ्ते पहले 25 किलो वाले टमाटर के एक क्रेट की कीमत 3,000 रुपये यानी थोक बाजार में प्रति किलो दाम 120 रुपये रहे। हालांकि, अब दूसरे राज्यों में टमाटर की मांग बढ़ने से कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतें अगस्त के अंत तक बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications