Skincare: बारिश के मौसम में स्किन का रखें खास ख्याल, काम के हैं ये 5 उपाय
नई दिल्ली, 5 अगस्त। भीषण गर्मी के बाद आने वाली बारिश की बहारों दिल खुश कर देती हैं। मानसून हरियाली लेकर तो आता ही है लेकिन साथ ही त्वचा के लिए कई सारी चुनौतियां भी लेकर आता है। नमी की मात्रा बढ़ने से त्वचा पर चिकनापन आ जाता है। मौसम बदलने के साथ त्वचा को देखभाल के लिए अलग तरीकों की आवश्यकता होती है। कोविड-19 के चलते इसकी जरूरत थोड़ी और हो जाती है क्योंकि इस समय हम फेस मास्क का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके चलते जहां मास्क लगाते हैं चेहरे के उस हिस्से पर नमी ज्यादा होती है जिससे बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्किन को करें साफ
हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है जिसके चलते हमारी त्वचा अधिक मात्रा में तेल का उत्पादन करती है। इसके चलते त्वचा पर अधिक धूल और गंदगी जमा होने लगती है जिसके चलते रोम छिद्रि बंद हो जाते हैं। जो ब्रेक आउट का कारण बनते हैं। इसके लिए त्वचा के अनुकूल एक क्लींजर लाकर रख लें। इससे रोजाना दो बार त्वचा को धुलें। इससे न केवल त्वचा से तेल को साफ करेगा बल्कि पोर्स को खोलकर उन्हें साफ भी रखेगा।
मॉस्चराइज करें
बारिश का मौसम में त्वचा अलग तरीक से रिएक्ट करती हैं जिसके चलते स्किन के प्रकार का कॉम्बिनेशन बदल जाता है। ऐसे में त्वचा ऑयली टी-जोन में बदल जाती है या फिर ड्राई या ठुड्डी और जबड़े पर सामान्य हो जाती है। ऐसे होने पर हल्का जेल या फिर वाटर बेस्ट मॉस्चराइजर को लगाएं। इसके साथ ही विटामिन सी, विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट गुण वाले अवयवों की जांच करें। यह त्वचा को सुखदायक करते हुए मुक्त कणों से लड़ने में मदद करेगा। त्वचा को नियमित रूप से हाइड्रेट करें। यह गेमचेंजर हो सकता है।

स्किन की देखभाल जरूरी
साफ और चमकती त्वचा पाने के लिए आपको थोड़ा तो समय निकालना चाहिए। सप्ताह में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट करने और फेसपैक लगाकर अच्छे से साफ करें। चेहरे या फिर दूसरी जगहों से मृत कोशिकाओं को साफ रखना बहुत जरूरी है। एक्सफोलिएशन इसमें मदद करता है और त्वचा को जानदार बनाता है। फेसपैक चुनते समय अपनी त्वचा का ध्यान रखें और उसके आधार पर ही पैक का इस्तेमाल करें।
सनस्क्रीन
बारिश का मौसम वैसे तो सुहाना होता है। आसमान में छाए बादल देखकर हम लापरवाही कर ही जाते हैं लेकिन यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि इस मौसम में जब धूप खुलती है तो वह बहुत तेज होती है। इसलिए स्किन का ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में सनस्क्रीन का ऐसा विकल्प चुनें जो त्वचा को सूरज की किरणों के हानिकारक असर से बचाता है।

मेकअप को रखें बेहद कम
बारिश का मौसम अलग तरह का ही होता है। इसलिए स्किन पर मेकअप को कम से कम रखें। आप लिप बाम के साथ बहुत हल्का मेकअप इस्तेमाल करके अच्छा दिख सकती हैं। मेकअप में ऐसी चीजों को चुनें जो अतिरिक्त सामग्री का उपयोग किए बिना आपकी खूबसूरती को निखार सकें। अतिरिक्त सामग्री से बचना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि त्वचा से बार-बार आता तेल इसे खराब कर सकता है या फिर वातावरण के साथ इसका खराब रिएक्शन मिल सकता है।
अगर आप इन चीजों का पालन कर रही हैं तो बारिश के मौसम में बाहर निकलने के लिए पूरी तरह रेडी हैं। ये आसान उपाय बारिश के मौसम में भी आपकी त्वचा को शानदार और चमकता हुआ बनाए रखने में मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications