मिर्जापुर के सिंघम ने पांच वाइल्ड कैट, एक तेंदुए के साथ तस्कर को पकड़ा
सिंघम नाम से मशहूर मिर्ज़ापुर के यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना चौराहे के पास वन्यजीवों की तस्करी कर बिहार से हैदराबाद ले जाते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिर्ज़ापुर। दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव की तस्करी करते टीएसआई ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यातायात पुलिस ने इस शख्स के पास से पांच जंगली बिल्लियां और एक तेंदुए को बरामद किया है। मामला भरुहना चौराहे के पास सिविल लाइन का है। दरअसल, चेकिंग के दौरान टवेरा गाड़ी में जालियों के पांच बॉक्स में इन सभी जानवरों को अंदर पैक करके रखा हुआ था। गाड़ी को पीछे से मिट्टी के रंग के स्प्रे से पोता हुआ था। ये भी पढ़ें:मिर्ज़ापुर: चाय पी रहे लोगों के लिए काल बनी स्कॉर्पियो, 5 की मौत


सूचना मिलते ही लिया एक्शन
यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह सिविल लाइन के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखाबिर से सूचना मिली कि एक टवेरा गाड़ी वन्यजीवों को लेकर चुनार के रास्ते भरुहना की ओर से जाने वाली है। सूचना पर यातायात पुलिस ने भरुहना चौराहे पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान वाराणसी के रास्ते चुनार की ओर से एक टवेरा गाड़ी आती दिखायी दी। गाड़ी को रोका गया। गाड़ी सवार तस्कर चेकिंग से मना करने लगा। पुलिस ने पीछे का दरवाजा खुलवाया तो लोहे की जाली में कुछ सामन रखा था।

शक्तिवर्धक दवाओं में होता है प्रयोग
डीएफओ एके पांडेय ने बताया कि तस्कर वाइल्ड कैट की खाल से लेकर हर अंग की तस्करी करते हैं। बड़े पैमाने पर चीन, नेपाल, ताइवान आदि देशों में शक्ति वर्धक दवा बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। इनकी हड्डी से बनी शक्तिवर्धक दवाओं का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है।

इस कांस्टेबल के दम पर पकड़ा गया तस्कर
यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा यातायात के हेड कांस्टेबल गोविंद चौबे, कांस्टेबल दीनदयाल सिंह, अजय यादव, मंगला सिंह व चालक कालिका सिंह की मुस्तैदी के चलते पशु तस्कर पकड़े जा सका।

बाहर से कुछ न दिखे इसलिए गाड़ी पर किया था स्प्रे
बताया जा रहा है कि वन्य जीव तस्कर ने टवेरा गाड़ी के पीछे वाले हिस्से पर मिट्टी के रंग का स्प्रे किया हुआ था जिससे कि बाहर से कुछ भी दिखाई न दे। इसके अलावा अगल-बगल के शीशों पर भी कवर लगाया गया था। उल्लेखनीय है कि गाड़ी के अंदर कई टोल नाको की रसीद भी थी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications