फिक्सर कहे जाने से भड़के अफरीदी, मियांदाद को कोर्ट में घसीटेंगे
पाकिस्तान। पाकिस्तान के दो मशहूर क्रिकेटरों, शाहिद अफरीदी और जावेद मियांदाद के बीच चल रही जुबानी जंग अब और आगे बढ़ गई है। मियादाद के मैच फिक्सिंग के आरोप के खिलाफ शाहिद ने कोर्ट जाने का फैसला किया है।

शाहिद आफरीदी और जावेद मियांदाद पिछले कई दिन से एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रह हैं। पाक के दो पूर्व कप्तानों के बीच तल्खी इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला तब शुरू हुआ जब शाहिद ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने लिए विदाई मैच करने की बात कही। इस पर जावेद मियांदाद ने कहा वो पैसा कमाने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
मियांदाद की बात पर अफरीदी ने कहा कि मेरे लिए नहीं, बल्कि मियांदाद के लिए पैसा हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा कि मियांदाद जैसे बड़े कद वाले खिलाड़ी को यह शोभा नहीं देता कि वे इस तरह की ओछी बात करें।
'बेटी की कसम खाकर कहें शाहिद मैच फिक्स नहीं किया'
आफरीदी ने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए। उन्होंने कहा कि मुझे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ बोलने का दुख है, लेकिन जावेद तो हदें ही पार कर रहे थे।
इसके बाद ये मामला तब और बढ़ गया जब जावेद मियांदाद ने कहा कि अफरीदी एक बड़े मैच फिक्सर हैं। मियांदाद ने कहा कि अपनी बेटी की कसम खाकर शाहिद कह दें कि उन्होंने मैच फिक्स नहीं किया।
कोर्ट की छुट्टी के बाद जावेद को कानूनी नोटिस
जावेद मियांदाद के फिक्सर कहे जाने से खफा अफरीदी अब उनको कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, अफरीदी के वकील जावेद को कोर्ट में तलब करने की तैयारी कर रहे हैं।
मुहर्रम की छुट्टियों के चलते अभी कोर्ट बंद हैं, ऐसे में छुट्टियों के बाद अफरीदी के वकील की तरफ से जावेद मियादाद को उनके शाहिद को फिक्सर कहने वाले बयान के लिए कानूनी नोटिस भेजा जा सकता है।
पाकिस्तान के दो बड़े क्रिकेटरों के बीच इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से कई दूसरे क्रिकेटर दुखी हैं। इमरान खान ने इस पर कहा कि पाकिस्तान के दो बहुत बड़े खिलाड़ी जिस जुबान में एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, वो दुखद है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications