पाकिस्तान में मस्जिद में फार्ट मारने पर सजा ए मौत की खबर का पूरा सच
नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक शख्स को मस्जिद में फार्ट (पाद) का दोषी पाए जाने की खबर झूठी है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह खबर पाकिस्तान के अखबार इस्लामाबाद हेराल्ड ने दी है, जबकि ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं। अब सवाल यह उठता है कि जब ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं तो ये खबर वायरल कहां से हुई? चलिए आपको बताते हैं।

ये है खबर का पूरा सच
''मस्जिद में फार्ट मारने पर मौत की सजा''। दरअसल, यह कोई खबर नहीं थी बल्कि व्यंग्य/सटायर था, जो कि World News Daily नाम की साइट पर छपा था। इस व्यंग्य/सटायर को रिपोर्ट की शक्ल में लिखा गया था। इतना ही नहीं, सटायर में कही नहीं लिखा गया था कि यह कल्पना पर आधारित है। आमतौर पर पत्रकारिता के सिद्धांतों के तहत ऐसा नहीं किया जाता है।
कल्पना पर आधारित व्यंग्य
यदि वेबसाइट या अखबार में कोई लेखक व्यंग्य/सटायर लिखता है तो उसमें लिखा जाता है कि यह व्यंग्य या कोरी कल्पना पर आधारित है। लेकिन World News Daily ने ऐसा नहीं किया। उसने आर्टिकल पेज पर कहीं ऐसा नहीं लिखा। वेबसाइट ने लोगों को भ्रमित करने के लिए वेबपेज की सबसे नीचे वाली स्ट्रिप पर लिखा है कि हम कल्पना पर आधारित व्यंग्य करते हैं और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
व्यंग्य में लिखी गईं ये काल्पनिक बातें
यहां पर एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए मौत की सजा सुनाई गई है, क्योंकि रमजान के माह में उसे मस्जिद में फार्ट (पाद) का दोषी पाया गया था। पाकिस्तान के अखबार इस्लामाबाद हेराल्ड में इस बात की जानकारी दी गई है। इस अखबार के मुताबिक इस व्यक्ति को छह अलग-अलग मस्जिदों से
जज ने पूछा कैसे मरना पसंद करेंगे आप।
33 वर्ष के मुहम्मद अल वहाबी एक गंभीर बीमारी के शिकार हैं। जिस समय जज ने उन्हें सजा सुनाई उस समय उन्होंने कहा कि रमजान मुसलमानों के लिए बहुत ही धार्मिक त्योहार है। इस पवित्र माह के दौरान वहाबी ने ऐसा करके लोगों के भरोसे को गंदा करने का काम किया है। उसकी वजह से 54 लोगों को एक ही समय पर प्रार्थना के दौरान मस्जिद से बाहर जाना पड़ गया। यह एक ईशनिंदा का काम है और इसके लिए उसे 'अल्लाह की मर्जी से सजा मिलनी चाहिए।'
-
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications