महिलाओं को देखकर अश्लीलता पर उतर आएं मंत्री जी, जबरन लगाया गले, छिन गई कुर्सी
नयी दिल्ली। मंत्री का पद एक सम्मान का पद होता है। उसे अपने पद की गरिमा और मर्यादा का ख्याल खुद रखना होता है, लेकिन कई बार सार्वजनिक तौर पर मंत्री और उसके सिपेसलाहाकर ऐसी हरकते कर बैठते है कि उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। नेपाल के कृषि मंत्री को भी इसी शर्मिदगी का सामना करना पड़ा।
दरअसल मंत्री जी महिलाओं को देखते ही बहक उठे। सार्वजनिक तौर पर ही वो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। हलांकि इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ा। घटना नेपाल में धानरोपण महोत्सव की है, जहां नेपाल के कृषि मंत्री हरिप्रसाद पराजुली महिलाओं को जबरन गले लगाने लगे। उनके साथ अश्लील हरकते करने लगे।
वार्षिक धानरोपण सत्र की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरिप्रसाद पराजुली भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान वो जबरन महिलाओं को पकड़कर गले मिलने की कोशिश करने लगे। उनकी ये अश्लील हरकतें कैमरे में कैद हो गई। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
मंत्री जी की ये हरकत लोगों के सामने आने के बाद पराजुली की मीडिया और राजनीतिक दलों ने आलोचना का दबाव बढ़ने लगा। विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने मंत्री का इस्तीफा मंजूर कर लिया।