IMD Alert: अगले 12 घंटों में कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 12 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, पूर्वी राजस्थान, एमपी, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम एवं तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ साथ बारिश होने की आशंका है।

कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका
तो वहीं उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।पश्चिम राजस्थान,विदर्भ, झारखंड, ओडिशा और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए भी भारी वर्षा के आसार जाहिर करते हुए येलो अलर्ट जारी किया, विभाग ने यहां लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है।

बदलेगा दिल्ली का मौसम
तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी मौसम पलट सकता है, आईएमडी ने आज और कल राजधानी में बारिश की आशंका व्यक्त की है, जिसका असर आस-पास के इलाकों पर भी होगा इसलिए विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है।

छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी
आइएमडी ने छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी है।दक्षिण पूर्वी राजस्थान के अजमेर, टोंक, जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, पाली, जालौर, जोधपुर और जैसलमेर जिले में के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान व्रजपात की भी आशंका है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के बाकी भागों, गुजरात में भी हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी तटों पर कोंकण गोवा से लेकर तटीय कर्नाटक तक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ हिस्सों पर भारी बारिश हुई है। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, गुजरात, कोंकण गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
यह पढ़ें: जानिए क्यों अनुपम खेर ने मोदी को बताया अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री?












Click it and Unblock the Notifications