जानिए क्यों अनुपम खेर ने मोदी को बताया अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री?
नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने खुलकर पीएम मोदी की तारीफ की है और उन्हें देश का अब तक का सबसे अच्छा पीएम बताया है, ज्वंलत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले अनुपम खेर ने इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने जमकर नरेंद्र मोदी के कसीदे पढ़े हैं और बिना नाम लिए उन्होंने पीएम के विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा है।

'अपने हेटर्स को हर बार गलत साबित कर देते हैं PM'
अनुपम खेर ने लिखा है पीएम नरेंद्र मोदी का प्रशासन पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की तुलना में काफी बेहतर है, जिसके पीछे कारण है उनका सफल प्रशासन का अनुभव। खेर ने लिखा है कि अपने 19 साल के राजनीतिक सफर में नरेंद्र मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर प्रशासनिक गतिविधियों को काफी बेहतर रूप दिया है, उनके नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा और वो सुरक्षित भी है।

PM मोदी ने जीत है लोगों का यकीन: खेर
खेर ने कहा कि पीएम मोदी की रणनीति और उनके जनता के लिए किए जा रहे काम ही उनके हेटर्स को हर बार गलत साबित कर देते हैं, यही वजह है कि जनता का भरोसा उन पर बना हुआ है, क्योंकि लोकतंत्र केवल एक ही पार्टी के पक्ष में हो और इस हद तक विश्वास नहीं कर सकता है। उनकी आलोचनाएं उन्हें और बेहतर बनाती हैं, जिससे वो और मजबूती से सामने आते हैं।

एक दिन में पैदा नहीं हुआ है मोदी पर भरोसा: खेर
जनता का यकीन एक दिन में पैदा नहीं हुआ है, इसके पीछे पीएम मोदी की मेहनत और उनकी रणनीति और देश के कल्याण में चलाई जा रही योजनाएं हैं। पीएम मोदी ने जन धन योजना से 40 करोड़ नागरिकों को न केवल बैंक खाते, बल्कि राज्य से उचित सहायता प्राप्त करने का एक लीक-प्रूफ तरीका भी दिया है। पीएम-किसान, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम फसल बीमा योजना और उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाएं देश के कल्याण में एक शानदार पहल साबित हुई हैं, उनके संवाद आम जन को उनसे जोड़ते हैं और लोग उन पर भरोसा करते हैं।

मोदी के आलोचकों को भी मुंहतोड़ जवाब देते हैं अनुपन खेर
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब अनुपम खेर ने पीएम मोदी की तारीफ की है, वो कई बार ऐसा कर चुके हैं, वो अक्सर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधने वालों पर तीखा वार भी करते हैं। मालूम हो कि मशहूर फिल्म अभिनेता की पत्नी किरण खेर भाजपा सांसद हैं इसलिए अक्सर अनुपम खेर पर बीजेपी के समर्थक होने का आरोप लगता है, जिसका खंडन अभिनेता कई बार कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications