यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आखिर रमाकांत यादव ने राजनाथ सिंह से क्यों लिया पंगा?
आजमगढ़। एक बार फिर से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के एक बयान ने यूपी की गर्मी में आग लगा दी है। शुक्रवार को उन्होंने अपने घर पर एक प्रेसवार्ता करके गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाये। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यूपी में बीजेपी की दुर्दशा का कारण राजनाथ सिंह रहे हैं।
वो तो साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ मिलकर पीएम बनने का ख्वाब देख रहे थे जो कि पूरा ना हो सका। वो अगड़ों और पिछड़ों को बांटने का काम करते हैं और यही नहीं उन्हीं की वजह से कल्याण सिंह को पार्टी से निकाला गया था। साथ ही यह भी दावा किया कि राजनाथ सिंह के आने से यादव और कुर्मी समाज नाराज हो गया है जिसका खामियाजा पार्टी को 2017 में भुगतना पड़ सकता है।
रमाकांत यादव राजनाथ सिंह से इतने नाराज क्यों हैं?
रमाकांत यादव के इस सनसनीखेज बयान से यूपी की बीजेपी में खलबली मच गयी है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिरकार रमाकांत यादव राजनाथ सिंह से इतने नाराज क्यों हैं?
बीजेपी राजनाथ सिंह को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने वाली हैं?
कहीं उन्हें ये तो नहीं लग रहा कि एक बार फिर से बीजेपी राजनाथ सिंह को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने वाली हैं क्योंकि ऐसी खबर है कि राजनाथ सिंह को बीजेपी यूपी में चुनावी प्रचारक की कमान सौंपने वाली है। हालांकि राजनाथ सिंह ने अभी कुछ भी साफ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों की माने तो इलाहाबाद में होने वाली कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला संभव है।
हर पिछड़ी जाति का इंसान बड़े ख्वाब देख सकता है
और शायद इसी वजह से खुद को पीएम मोदी की तरह समझने वाले रमाकांत यादव को इसी बात से मिर्ची लग गई है क्योंकि वो कई बार कह चुके हैं कि पिछड़ी जाति वाले मोदी जब पीएम बन सकते हैं तो हर पिछड़ी जाति का इंसान बड़े ख्वाब देख सकता है तो क्या रमाकांत यादव खुद को सीएम पोस्ट का उम्मीदवार मान बैठे थे या फिर उनके दिमाग में कुछ और ही पक रहा था?
खिचड़ी है या शाही पुलाव
अब वो खिचड़ी है या शाही पुलाव.. वो तो कहना मुश्किल है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि राजनाथ सिंह के नाम पर यूपी बीजेपी में एक मत नहीं है।
रमाकांत और राजनाथ सिंह में रिश्ते ठीक नहीं
ऐसा माना जाता है कि राजनाथ सिंह और रमाकांत यादव दोनों के रिश्ते सही नहीं है। इससे पहले जब रमाकांत यादव ने अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी तो राजनाथ सिंह इस बात के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दवाब के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा, तब भी रमाकांत यादव ने मीडिया के सामने राजनाथ सिंह पर निशाना साधा था।
सपा-बसपा में मचाया था तूफान
रमाकांत यादव का इतिहास काफी अच्छा नहीं है वो बसपा और सपा दोनों में रह चुके हैं और वहां भी अपने इसी तरह के मुखरित बयान के कारण ही पार्टी से निकाले गये थे।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH













Click it and Unblock the Notifications