जब लड़कों ने हाई हील्स पहनकर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। आम तौर पर लड़कियां हाई हील्स पहनती है। ऊंची-भंची हाई हील्स पहनकर वो न केवल आराम से चल लेती है बल्कि उन हाई हील्स में वो बेझिझक डांस भी कर लेती है। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि लड़के इस मामले में लड़कियों से कम नहीं है। दरअसल लड़कों ने हाई हील्स पहनकर ऐसा जलवा बिखेरा कि देखने वाले सन्न रह गए।
हाई हील्स पहनकर 3 लड़कों ने ऐसा डांस किया कि सबने अपने दांतों तले ऊंगलियां दबा ली। तीनो लड़कों ने ऊंची हाई हील्स में इंटरनेशनल स्टेज पर प्राइज़ विनिंग परफॉर्मेंस वाला डांस किया। जाने-माने कोरियोग्राफर यानिस मार्शल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हाई पेंसिल हील्स पर ऐसा डांस किया कि लड़कियां भी देखती रह गई।
फ्रांस के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर यानिस ने जब अपने इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर डाला तो लोग उनके डांस की तारिफ करने नहीं थके। उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। आप भी देखिए लड़कों के हाई हील्स में डांस का ये धमाकेदार वीडियो...