World Tsunami Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व जागरुकता सुनामी दिवस, क्या है इसका इतिहास

World Tsunami Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व जागरुकता सुनामी दिवस, क्या है इसका इतिहास

नई दिल्ली, 05 नवंबर: प्राकृतिक आपदा के बारे में जागरूकता फैलाने के संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी की आपदा ने पिछले 100 वर्षों में हुए किसी भी अन्य प्राकृतिक खतरों से सबसे ज्यादा विनाशकारी थी, जिसमें 260,000 से अधिक लोग मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र ने 2015 में विश्व जागरुकता सुनामी दिवस को मनाने की घोषणा की थी। इस दिन सेंडाई सेवन कैम्पेम को बढ़ावा देता है। ये संस्था महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के आपदा क्षति को कम करने और बुनियादी सेवाओं में को बढ़ावा देने में मदद करती है।

Recommended Video

    World Tsunami Day : जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस ? इस तबाही के बाद शुरु हुआ
    World Tsunami Day

    दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी का असर 14 देशों में हुआ था। लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव थाईलैंड में देखने को मिला था। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका, इंडोनेशिया और भारत में अकेले 2,27,000 लोग इस सुनामी में मारे गए थे। प्राकृतिक आपदा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने दिसंबर 2015 में 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में घोषित किया और तब से हर साल लगातार यह दिवस मनाया जाता है।

    संयुक्त राष्ट्र के नीति-निर्माण विभाग ने नागरिक समाजों, देशों और कई अंतरराष्ट्रीय निकायों से जागरूकता बढ़ाने और सुनामी के कारण होने वाले जोखिम को कम करने के लिए अपने अभिनव दृष्टिकोण साझा करने का आह्वान किया। ये दिन मुख्य रूप से लोगों के बीच और 700 मिलियन आबादी के लिए सुनामी का संज्ञान बनाने के लिए दिन मनाया जाता है।

    विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की पहल के बाद से मनाया जाता है। "सुनामी" शब्द जापानी शब्द से बना है। "त्सु" (बंदरगाह) और "नामी" (लहर) से बना है। यूएन की वेबसाइट के मुताबिक दुनिया की अनुमानित 50 प्रतिशत आबादी बाढ़, तूफान और सूनामी के संपर्क में आने वाले तटीय क्षेत्रों में रहेगी। विकासशील देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सुनामी के जोखिम वाले 100 प्रतिशत समुदाय 2030 तक सुनामी के लिए तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+